फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Aam Aadmi Party nominated 51 members in executive committee

उत्तराखंड: आम आदमी पार्टी ने बनाई जंबो कार्यकारिणी, 51 सदस्य मनोनीत किए 

Mon, 19 Jul 2021 08:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Jul 2021 08:01 PM IST
सार

धर्मपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी, महिला मोर्चा और अन्य प्रकोष्ठ में सदस्यों को मनोनीत किया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Aam Aadmi Party nominated 51 members in executive committee
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने जंबो प्रदेश कार्यकारिणी बनाई है। जिसमें 51 सदस्य बनाए गए हैं। नौ महिलाओं को प्रदेश कार्यकारिणी और महिला मोर्चा में जिम्मेदारी दी गई। सोमवार को आप के प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी व उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। 

विज्ञापन


धर्मपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी, महिला मोर्चा और अन्य प्रकोष्ठ में सदस्यों को मनोनीत किया गया। सह प्रभारी ने कार्यकारिणी में 51 सदस्यों की घोषणा की। इसके अलावा नौ महिलाओं को प्रदेश महिला मोर्चा के विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


जिसमें डिंपल सिंह, हेमा भंडारी, रुचि धस्माना, पूजा मेहरा, किरण नौगाई, उपमा अग्रवाल को उपाध्यक्ष, कमला थापा को महासचिव, सीमा कश्यप को सचिव और रीना नेगी को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश आर्या, पूर्वांचल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत राय, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रताप विके, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष रामसरन वर्मा, पिंगल दास, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के महासचिव राजू विराटिया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष शाह विकार चिश्ती, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष राजे सिंह नेगी, प्रदेश आईटी सेल का प्रभारी संदीप पांचाल को बनाया गया। 

इस मौके पर आप सह प्रभारी ने कहा कि संगठन विस्तार को लेकर पार्टी काफी गंभीर है। मातृशक्ति का प्रदेश के निर्माण में अहम योगदान रहा है। इसीलिए मातृशक्ति को भी प्रदेश कार्यकारिणी के महिला मोर्चा में उचित स्थान और सम्मान दिया गया। इस अवसर पर मोर्चा प्रभारी एवं उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत, उपमा अग्रवाल, डिंपल सिंह, हेमा भंडारी, सीमा कश्यप समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। 


नेगी बने बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष 
ऋषिकेश में आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राजे सिंह नेगी को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पार्टी के पूर्व प्रवक्ता रहे विजय सिंह पंवार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।  देहरादून प्रदेश कार्यालय में प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed