फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Aam Aadmi Party demands dissolution of Devasthanam Board

उत्तराखंड: आप ने की देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग, 30 अक्तूबर तक फैसला न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Thu, 28 Oct 2021 10:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Oct 2021 10:20 PM IST
सार

कर्नल कोठियाल ने तीर्थ पुरोहितों व पंडा समाज के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि तीर्थ पुरोहितों ने स्पष्ट कर दिया है यदि  30 अक्तूबर तक बोर्ड भंग करने का फैसला नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Aam Aadmi Party demands dissolution of Devasthanam Board
कर्नल अजय कोठियाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) ने कहा कि चारधाम देवस्थानम बोर्ड पर सरकार तीर्थ पुरोहितों व पंडा समाज को गुमराह कर रही है। सरकार को तत्काल बोर्ड को भंग करना चाहिए। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गंगोत्री पहुंचकर कर्नल कोठियाल ने तीर्थ पुरोहितों व पंडा समाज के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि तीर्थ पुरोहितों ने स्पष्ट कर दिया है यदि  30 अक्तूबर तक बोर्ड भंग करने का फैसला नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बोर्ड के विरोध में आप पार्टी तीर्थ पुरोहितों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बोर्ड बनाने के फैसले से चारधामों के तीर्थ पुरोहित खुश नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने पुरोहित समाज से जुड़े लोगों के साथ छलावा किया है। सीएम आश्वासन पर पंडा पुरोहितों ने आंदोलन समाप्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने बोर्ड के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित कर चारधामों के पुरोहितों को शामिल किए जाने का वादा किया गया था, लेकिन समिति के तीर्थ पुरोहितों को शामिल किए बिना ही समिति ने सरकार को रिपोर्ट सौंपी दी है। कोठियाल ने सरकार से मांग की है कि पंडा समाज की मांगों पर शीघ्र अमल होना चाहिए। 

आप की मुख्यमंत्री को खुली बहस की चुनौती

आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अब तक के कार्यकाल में किए गए पांच काम गिनाने के साथ ही खुली बहस की चुनौती है। आप का कहना है कि सीएम अपने पांच काम बताए। जिस पर आप बहस करने को तैयार है। 31 अक्तूबर को आप सभी विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों को घेराव करेगी। 

बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अब 100 दिन से भी कम समय बचा है और अब भाजपा सरकार को जनता के मुद्दों की याद आ रही है। मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि उनकी सरकार के मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता ट्रिपल फाइव के फार्मूले पर काम करते हुए जनता के पास जाकर पांच-पांच काम गिनाए।  

31 अक्तूबर को विधायकों के आवास का घेराव
आप का कहना है कि विधायकों का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। 31 अक्तूबर को सभी विधायकों का घेराव करते हुए उनके द्वारा किए गए 5 काम पूछेगी। इस बार उत्तराखंड का आम आदमी अपने हर विधायक और मंत्री से काम का हिसाब मांगेगा और काम पर ही वोट देगा।

देवस्थानम बोर्ड पर सबकी राय से फैसला लेगी सरकार : सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम देवस्थानम बोर्ड पर उच्च स्तरीय समिति अभी पहली रिपोर्ट दी है। अंतिम रिपोर्ट आने के बाद सरकार परीक्षण करेगी। जो सबकी राय होगी। उसके आधार पर सरकार फैसला लेगी। केदारपुरी में प्रधानमंत्री मोदी पांच नवंबर को पुनर्निर्माण के दूसरे चरण में 150 करोड़ के प्रस्तावित कार्यों का शिलान्यास करेंगे। साथ ही पहले चरण में किए गए कार्यों का लोकार्पण करेंगे। 

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री धामी ने बदरीनाथ धाम पहुंच कर दर्शन किए। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि बदरीनाथ धाम को स्प्रिच्युअल स्मार्ट सिटी के लिए विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। मास्टर प्लान पर सभी लोगों से बातचीत कर सर्वमान्य रास्ता निकाला जाएगा।

चारधाम देवस्थानम बोर्ड पर सीएम ने कहा कि सभी पक्षों की बात सुनने के लिए पूर्व सांसद मनोहर कांत ध्यानी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई। जिसमें तीर्थ पुरोहितों को शामिल किया। समिति अपना काम कर रही है। समिति ने पहली रिपोर्ट सरकार को दी है। अंतिम रिपोर्ट आने पर सरकार उसका परीक्षण करेगी। साथ ही कैबिनेट में भी रिपोर्ट पर विचार विमर्श किया जाएगा। जो सबकी राय होगी। उस पर सरकार फैसला लेगी। 

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में केदारपुरी भव्य रूप में स्थापित हुआ है। पुनर्निर्माण के पहले चरण में 400 करोड़ के काम शुरू किए गए। 250 करोड़ के काम पूरे हो चुके है। पीएम दूसरे चरण के 150 करोड़ से होने वाले कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed