{"_id":"634d93169ffa46291b6be81b","slug":"uttarakhand-news-6-53-lakh-farmers-get-prime-minister-kisan-samman-nidhi-of-130-77-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: उत्तराखंड के 6.53 लाख किसानों के खातों में आए 130.77 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: उत्तराखंड के 6.53 लाख किसानों के खातों में आए 130.77 करोड़
Mon, 17 Oct 2022 11:20 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:20 PM IST
सार
कृषि मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त के रूप में देश के आठ करोड़ किसानों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पीएम मोदी किसानों की हमेशा चिंता करते हैं।
विज्ञापन
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
विस्तार
प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के 6.53 लाख किसानों के बैंक खातों में 130.77 करोड़ की राशि आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किस्त जारी करने व वन नेशन वन फर्टिलाइजर योजना की शुरूआत के कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने वर्चुअल रूप से भाग लिया।
विज्ञापन
उत्तराखंड पेपर लीक मामला: तीन महीने बाद आई याद, 41 के खिलाफ लगाई आपराधिक षड्यंत्र की धारा, पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त के रूप में देश के आठ करोड़ किसानों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पीएम मोदी किसानों की हमेशा चिंता करते हैं।
विज्ञापन
वह किसानों की आय दोगुनी करने और उत्पाद का उचित दाम दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने मोटे अनाजों को प्रोत्साहित करने के लिए अगले वर्ष को मोटे अनाज का अंतरराष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है।
मंत्री जोशी ने कहा कि वन नेशन वन फर्टिलाइजर के रूप में किसानों को सस्ती और गुणवत्ता युक्त खाद भारत ब्रांड के नाम से उपलब्ध होगी। इससे किसानों को आने वाले समय में आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा।