{"_id":"689c619a820679f7a806d777","slug":"uttarakhand-news-547-83-crore-approved-for-underground-cabling-in-rishikesh-and-scada-works-in-dehradun-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: ऋषिकेश व दून में भूमिगत केबलिंग के लिए 547 करोड़ मंजूर, सीएम धामी ने जताया पीएम मोदी का आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: ऋषिकेश व दून में भूमिगत केबलिंग के लिए 547 करोड़ मंजूर, सीएम धामी ने जताया पीएम मोदी का आभार
Wed, 13 Aug 2025 03:32 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 13 Aug 2025 03:32 PM IST
सार
सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा 'यह परियोजना विद्युत अवसंरचना को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
पीएम मोदी से मिले सीएम धामी
- फोटो : सूचना
विस्तार
केंद्र सरकार ने विद्युत अवसंरचना को आधुनिक व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ऋषिकेश व देहरादून में भूमिगत केबलिंग के लिए 547.83 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
उन्होंने सोशल मीडिया पर आभार जताते हुए लिखा कि पूर्व में किए गए अनुरोध पर केंद्र सरकार ने ऋषिकेश में अंडरग्राउंड केबलिंग एवं देहरादून में एससीएडीए कार्यों के लिए 547.83 करोड़ की मंजूरी दी है। यह परियोजना विद्युत अवसंरचना को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अंडर ग्राउंड केबलिंग से विद्युत आपूर्ति अधिक स्थिर होगी।
विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet: अग्निवीरों को संविदा पदों पर भर्ती में मिलेगा आरक्षण, धर्मांतरण कानून हुआ और सख्त
विज्ञापन
आपदा व मौसम जनित अवरोधों से सुरक्षा मिलेगी। रख-रखाव की लागत घटेगी तथा शहरी सौंदर्य भी बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार देवभूमि उत्तराखंड के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।