फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: 4197 people Included 1523 corona infected Funeral in 12 Days

उत्तराखंड: 12 दिन में 4197 लोगों का हुआ अंतिम संस्कार, 1523 कोरोना संक्रमित भी शामिल 

Mon, 03 May 2021 09:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 May 2021 09:29 PM IST
सार

नोडल अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि 20 अप्रैल से एक मई तक 1348 और दो मई को 175 लोगों का अंतिम संस्कार कोविड से संबंधित श्मशान घाट या कब्रिस्तानों में किया गया। यानी 12 दिन में 1523 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand News:  4197 people Included 1523 corona infected Funeral in 12 Days
अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना महामारी के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच शासन ने पिछले कुछ दिनों के अंतिम संस्कार के आंकड़े जारी किए हैं। इसमें एक ओर जहां श्मशान घाटों पर होने वाले अंतिम संस्कार शामिल हैं तो दूसरी ओर कब्रिस्तानों में दफनाए जाने वाले लोगों की संख्या भी शामिल की गई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड 128 मरीजों की मौत, 5403 नए संक्रमित मिले 
विज्ञापन


नोडल अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि प्रदेश के 91 निकायों में 295 कब्रिस्तान और श्मशान घाट हैं, जिनमें प्रतिदिन 1531 के अंतिम संस्कार की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल से एक मई तक 1348 और दो मई को 175 लोगों का अंतिम संस्कार कोविड से संबंधित श्मशान घाट या कब्रिस्तानों में किया गया। यानी 12 दिन में 1523 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: टिहरी में बरात में 80 लोगों के शामिल होने पर दूल्हे के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज  

कोविड से संबंधित घाटों पर सामान्य मर्जों में मृत्यु होने पर भी मरीजों का अंतिम संस्कार किया गया है। इसके तहत 20 अप्रैल से एक मई तक 2402 और दो मई को 272 यानी कुल 2674 की अंत्येष्टि की गई। उन्होंने बताया कि कोविड मरीजों को मिलाकर प्रदेश में 20 अप्रैल से दो मई यानी 12 दिन के भीतर कुल 4197 लोगों का अंतिम संस्कार श्मशान घाट या कब्रिस्तानों में किया गया।

एक मई को कुल 130.8 टन लकड़ी का प्रयोग श्मशान घाट में किया गया। करीब 529.45 टन लकड़ी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिन कब्रिस्तान या श्मशान घाट में किसी संस्था या ट्रस्ट की ओर से संचालन नहीं किया जाता है, वहां शवों के अंतिम संस्कार के लिए नगर निकायों को अधिकृत किया गया है।

कोरोना के चलते अनाथ हुए बच्चों की सूचना उपलब्ध कराए सरकार: आयोग

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रदेश सरकार से ऐसे बच्चों की सूचना उपलब्ध कराने को कहा है। जिनके अभिभावकों की कोविड संक्रमण के चलते मौत हो गई है। आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने कहा कि ऐसे बालक जिनके माता-पिता दोनों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है या वे अस्पताल में भर्ती हैं।

उनकी सूचना जिला बाल कल्याण समिति एवं बाल आयोग को उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा बाल संरक्षण गृहों में आने वाले नए बच्चों के लिए अलग से एक कमरा आइसोलेशन के लिए आरक्षित किया जाए।

बाल संरक्षण गृहों में एक ऑक्सीजन सिलिंडर और 10 कोरोना किट उपलब्ध कराए जाएं। जबकि संक्रमित बच्चों के लिए कोविड अस्पतालों में चाइल्ड वार्ड की व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed