फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news : 29.88 crores released for three schemes of infrastructure development of National Games

उत्तराखंड : राष्ट्रीय खेलों के ढांचागत विकास की तीन योजनाओं के लिए 29.88 करोड़ जारी 

Thu, 05 Nov 2020 03:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 05 Nov 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news : 29.88 crores released for three schemes of infrastructure development of National Games
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : पीटीआई (file photo)

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर शासन ने राष्ट्रीय खेलों के ढांचागत विकास की तीन योजनाओं के लिए 29 करोड़ 88 लाख 664 रुपये जारी किए हैं। प्रदेश में 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिये सात परियोजनाओं को मंजूरी मिली है।

विज्ञापन


पहले चरण तीन परियोजनाओं पर काम शुरू हो गया है। इस धनराशि का बाद में केंद्र सरकार से केन्द्रांश की धनराशि प्राप्त होने पर समायोजन किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के निर्माण के लिए भी पांच करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि का समायोजन भी केन्द्रांश की धनराशि प्राप्त होने पर किया जाएगा।
विज्ञापन


शासन ने चंपावत जिले की टनकपुर नगर पालिका में स्थित नेहरू पार्क के सौंदर्यीकरण  के लिए 47.81 लाख रुपये जारी किए हैं। पं दीन दयाल पार्क के सौन्दर्यीकरण के लिए 5.35 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत मुनि की रेती में इको पार्क के निर्माण कार्य के लिए हिमालयन पारिस्थितिकी सुधार जैव-विविधता आवर्धन तथा आजीविका संवर्द्धन संस्था के गठन की भी स्वीकृति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed