फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand School 20 crore rupees released for schools in the state due to disaster damage

Uttarakhand News: आपदा से हुए नुकसान पर स्कूलों के लिए 20 करोड़ रुपये जारी, अमर उजाला की खबर का असर

Wed, 20 Aug 2025 08:41 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 20 Aug 2025 08:41 AM IST
सार

प्रदेश में आपदा से हुए नुकसान पर स्कूलों के लिए 20 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।जिलेवार धनराशि से निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे। इस संबंध में सभी सीईओ को निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
uttarakhand School 20 crore rupees released for schools in the state due to disaster damage
पैसा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

प्रदेश में कई स्कूल जर्जर हैं। बरसात में इनमें से कुछ की छत से प्लास्टर टूटकर गिर रहा है। बुनियाद और दीवारों में भी दरारें हैं। आपदा से भी स्कूलों को नुकसान हुआ है। जिससे बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ रहे हैं। अमर उजाला ने 31 जुलाई 2025 से इस तरह के स्कूलों की पड़ताल के लिए कैसी है पाठशाला अभियान चलाया हुआ है। जिसके बाद सरकार ने इस तरह के स्कूलों के लिए 20 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के मुताबिक प्राकृतिक आपदाओं की वजह से जिन स्कूलों को नुकसान हुआ है, उनका जल्द पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके लिए राज्य मोचन निधि से स्वीकृत बजट में से जिलेवार धनराशि जारी कर दी गई है। साथ ही सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आपदा से नुकसान वाले विद्यालयों एवं अन्य परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण व मरम्मत कार्य को जल्द पूरा कर अधिकारियों को मार्च 2026 तक उपयोगिता प्रमाण पत्र शिक्षा महानिदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


 पुनर्निर्माण कार्यों के लिए पहले चरण में 20 करोड़

शिक्षा मंत्री के मुताबिक सरकार ने राज्य मोचन निधि से विद्यालयी शिक्षा विभाग के लिए करीब 30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। जिसमें से पुनर्निर्माण कार्यों के लिए पहले चरण में 20 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। वहीं, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर आवंटित धनराशि को योजनांतर्गत शीघ्र व्यय करने के निर्देश दिए हैं। आपदा मद के तहत टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले को दो-दो करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। जबकि देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग, चंपावत एवं बागेश्वर जिले को एक-एक करोड़ की धनराशि जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Monsoon Session: दिनभर भारी विरोध के बाद रात में सदन के अंदर विपक्ष का कंबल कैंप, दिया धरना

आवंटित धनराशि से प्राकृतिक आपदा से वास्तविक रूप से क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों, चाहरदीवारी, खेल मैदान, शौचालय एवं अन्य क्षतिग्रस्त परिसंपत्ति का पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं, साथ ही उन्हें निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का भी खास ध्यान रखने को कहा गया है। इसके अलावा अधिकारियों को योजना के तहत निर्माण कार्यों की उपयोगिता प्रमाण पर मार्च 2026 तक विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed