फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Monsoon Session In Gairsain opposition set up a blanket camp inside House at night and staged a si

Uttarakhand Monsoon Session: दिनभर भारी विरोध के बाद रात में सदन के अंदर विपक्ष का कंबल कैंप, दिया धरना

Tue, 19 Aug 2025 11:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैंण(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैंण(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 Aug 2025 11:44 PM IST
सार

Uttarakhand Monsoon Session 2025: सीएम धामी ने फोन करके विपक्ष से धरना खत्म करने का अनुरोध किया लेकिन विपक्ष डीएम के ट्रांसफर, एसएसपी के निलंबन और मुकदमे वापस लेने की जिद पर अड़ा रहा।

विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon Session In Gairsain opposition set up a blanket camp inside House at night and staged a si
रात में धरने पर बैठे विपक्ष के नेता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

दिनभर भारी विरोध के बाद विपक्ष ने मानसून सत्र की पहली रात सदन के अंदर गुजारी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से लेकर सभी कांग्रेसी विधायक कंबल ओढ़कर बैठे नजर आए।

विज्ञापन


शाम को पहले विधानसभा अध्यक्ष से वार्ता विफल हुई। इसके बाद सीएम धामी ने फोन करके विपक्ष से धरना खत्म करने का अनुरोध किया लेकिन विपक्ष डीएम के ट्रांसफर, एसएसपी के निलंबन और मुकदमे वापस लेने की जिद पर अड़ा रहा। रात भर सभी विपक्षी विधायक सदन के भीतर कंबल ओढ़कर बैठे रहे।
विज्ञापन


उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने रात को सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी करते के सदन के भीतर की तस्वीरें दिखाईं। उन्होंने कहा कि सदन में तोड़फोड़ का आरोप कोरी अफवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड मानसून सत्र: विस में विपक्ष का हंगामा...कार्यसूची फाड़कर पर्चे उड़ाए, सचिव की मेज पलटी, तोड़ा माइक

भाजपा सरकार मुद्दे को डाइवर्ट कर रही है, यहां सब ठीक है। वहीं, देर रात खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने भी फेसबुक पर सदन के भीतर का एक वीडियो शेयर किया। उसमें विपक्ष के विधायक सदन में लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed