{"_id":"5f6ee49079fe08328f48b03b","slug":"uttarakhand-news-173-forest-panchayats-will-get-11-crore-for-afforestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: वनीकरण के लिए 173 वन पंचायतों को मिलेंगे 11 करोड़, केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: वनीकरण के लिए 173 वन पंचायतों को मिलेंगे 11 करोड़, केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव
Sat, 26 Sep 2020 12:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की 173 वन पंचायतों को राष्ट्रीय वनीकरण योजना के तहत वन विभाग इस बार 11 करोड़ रुपये देगा। इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में संयुक्त वन प्रबंधन के तहत वन विकास अभिकरण की ओर से पिछले तीन सालों में 243 वन पंचायतों को राष्ट्रीय हरित योजना के तहत चिह्नित किया गया था। राष्ट्रीय हरित योजना केंद्र सरकार ने 2014 में शुरू की थी। इस योजना के तहत ग्रीन कवर को बढ़ाने के लिए सघन वनीकरण किया जाता है।
विज्ञापन
वन पंचायतों की व्यवस्था पूरे देश में केवल उत्तराखंड में ही है और वन पंचायतें संयुक्त वन प्रबंधन के तहत अपने वनों की देखभाल करती हैं। इसी के तहत 243 वन पंचायतों को अभी तक राष्ट्रीय हरित योजना के तहत करीब छह करोड़ रुपये दिए गए थे।
विज्ञापन
इस बार 2020-21 की योजना के लिए वन विभाग के स्तर से 173 वन पंचायतों का चयन किया गया है। इन पंचायतों को भी करीब 11 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है। इस योजना के तहत वन पंचायतें अपने वन क्षेत्र में वन उपज बढ़ाने वाले पौधों का रोपण भी कर सकती हैं।