फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News 14 critical care blocks will be opened in state DPR of seven ready

उत्तराखंड: प्रदेश में खुलेंगे 14 क्रिटिकल केयर ब्लॉक, ICU से बेहतर इलाज की मिलेगी सुविधा, सात की डीपीआर तैयार

Sun, 23 Oct 2022 04:13 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 23 Oct 2022 04:13 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग ने कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल व सिंचाई विभाग के माध्यम से इन सेंटरों का निर्माण किया जाएगा। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि क्रिटिकल केयर ब्लाक की डीपीआर तैयार कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
Uttarakhand News 14 critical care blocks will be opened in state DPR of seven ready
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क दुर्घटनाओं में घायलों और अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा देने के लिए प्रदेश भर में 14 क्रिटिकल केयर ब्लाक स्थापित किए जाएंगे। पहले चरण में सात जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लाक बनाने की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी अधिकारियों को क्रिटिकल केयर ब्लाक के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


अटल भारत स्वास्थ्य अवस्थापना विकास योजना के तहत सात जिले चमोली, चंपावत, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में क्रिटिकल केयर ब्लाक स्थापित करने के लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है जबकि इमरजेंसी कोविड रिफॉर्म स्कीम के तहत सात क्रिटिकल केयर ब्लाक प्रस्तावित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल व सिंचाई विभाग के माध्यम से इन सेंटरों का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...PM Modi Uttarakhand Vsit: बदरीनाथ में पीएम को परोसी गई गहत की दाल और मंडुवे की रोटी, इस एक चीज से किया परहेज

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि क्रिटिकल केयर ब्लाक की डीपीआर तैयार कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जिला अस्पतालों के आसपास ही क्रिटिकल केयर ब्लाकों का निर्माण किया जाएगा। क्रिटिकल केयर में आईसीयू से बेहतर इलाज की सुविधा होगी। केंद्र सरकार की ओर से प्रत्येक क्रिटिकल केयर ब्लाक के लिए 23.75 करोड़ की राशि दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed