फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News 1238 nursing officer deployed in five medical colleges and cancer institute list released

Uttarakhand: पांच मेडिकल कॉलेजों व कैंसर संस्थान में 1238 नर्सिंग अधिकारी की तैनाती, विभाग ने जारी की सूची

Thu, 03 Apr 2025 10:00 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Apr 2025 10:00 PM IST
सार

Uttarakhand News: चिकित्सा शिक्षा विभाग ने चयनित नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती सूची वेबसाइट पर अपलोड कर की है।

विज्ञापन
Uttarakhand News 1238 nursing officer deployed in five medical colleges and cancer institute list released
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित 1238 नर्सिंग अधिकारियों पांच मेडिकल कॉलेज व कैंसर संस्थान में तैनाती दे दी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने तैनाती की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी है। मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा विभाग ने चयनित नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती सूची वेबसाइट medicaleducation.uk.gov.in पर अपलोड कर की है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को प्रदेश के पांच विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों के साथ ही स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट हल्द्वानी में खाली पदों के सापेक्ष तैनाती दी गई है। जिसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 248, अल्मोड़ा में 189, हल्द्वानी में 221, देहरादून में 271, रुद्रपुर में 245 और स्टेट कैंसर संस्थान हल्द्वानी में 64 नर्सिंग अधिकारियों को तैनाती दी गई।
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में घटती छात्र संख्या पर शिक्षा मंत्री सख्त, दिए जांच के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नवनियुक्ति नर्सिंग अधिकारियों को संबंधित कॉलेजों के प्राचार्य नियुक्त पत्र वितरित करेंगे, इसके लिए नियुक्ति संस्थान आंवटन सूची विभागीय स्तर से सभी प्राचार्यों को भेज दी गई है। सभी नर्सिंग अधिकारी को अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ आवंटित संस्थान में जाना होगा। जहां पर कॉलेज प्रशासन की ओर से मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद उन्हें प्राचार्य की ओर से नियुक्ति पत्र देकर तैनाती दी जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी के सत्यापन में गड़बड़ी पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेज तथा स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट हल्द्वानी में नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती दी गई है। इन नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती से मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध चिकित्सालयों में स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा साथ ही यहां आने वाले मरीजों की बेहतर देखभाल हो सकेगी।
- डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed