फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: 11 tracking traction center notified in six districts for Employment from Home stay

उत्तराखंड के ट्रैकिंग रूटों पर होम स्टे से मिलेगा रोजगार, छह जिलों में 11 सेंटर अधिसूचित

Sat, 23 Jan 2021 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 23 Jan 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: 11 tracking traction center notified in six districts for Employment from Home stay
होम स्टे - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में पर्यटन को उद्योग के रूप में विकसित करने और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ट्रैकिंग ट्रक्शन सेंटर होम स्टे योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत छह जिलों में 11 ट्रैकिंग सेंटर अधिसूचित किए गए हैं। ट्रैकिंग ट्रक्शन सेंटर के दो किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में होम स्टे के लिए सरकार की ओर से वित्तीय सहायता दी जा रही है।

विज्ञापन


उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से इस योजना के पहले चरण में टिहरी व उत्तरकाशी जनपदों के एक-एक ट्रैकिंग सेंटर और दूसरे चरण में बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली जिले में एक-एक, उत्तरकाशी में दो, टिहरी में चार ट्रैकिंग ट्रक्शन सेंटर अधिसूचित किए गए हैं। वहीं तीसरे चरण में टिहरी में दो, चमोली में एक, पिथौरागढ़ में दो व रूद्रप्रयाग जिले में एक ट्रैकिंग सेंटर अधिसूचित के लिए प्रस्तावित है।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि योजना का उद्देश्य साहसिक पर्यटन की संभावनाओं वाले दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटकों के लिए आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पलायन को रोकने व ग्रामीण क्षेत्रों को पर्यटन के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह योजना कारगर सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बताया कि लाभार्थियों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से किया जाएगा। मूल्यांकन समिति के परीक्षण के बाद अनुदान की राशि लाभार्थियों को दी जाएगी। योजना के तहत पारंपरिक पहाड़ी शैली में बने भवनों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इन ट्रेकिंग सेंटर अधिसूचित

साहसिक विंग के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल अश्विन पुंडीर के अनुसार दूसरे चरण में योजना का लाभ प्राप्त करने वाले जनपद बागेश्वर के खाती ट्रैकिंग सेंटर में दऊ, जैकुनी व खाती गांव, जनपद पिथौरागढ़ के सरमोली-सुरिंग ट्रैकिंग सेंटर में सरमोली सुरिंग, रिलकोट, मरतोली, मिलम, चमोली के लोहाजंग ट्रैकिंग सेंटर में लोहाजंग, मुन्दोली, वॉक, कुलिंग, दिदिना, वाण, वलाण, हिमनी, घेस, उत्तरकाशी के हर्षिल व सांकरी ट्रैकिंग सेंटर में हर्षिल, गोरी, धराली, मुखवा, सांकरी सौड़, गगाड़, ओसला, कोट गांवों को अधिसूचित किया गया है।

पहले चरण में उत्तरकाशी के अगोड़ा व टिहरी के घुत्तू के पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ देने के लिए अधिसूचित किया गया है। वहीं, अगोड़ा से शुरू होने वाले ट्रैकिंग मार्गों पर अगोड़ा, भंकुली, गजोली, दासड़ा और नौगांव व घुत्तू से शुरू होने वाले ट्रैकिंग रूट पर घुत्तू, रानीडाल, ऋषिधार, सत्याल, मल्ला मेहरगांव गांवों को अधिसूचित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed