{"_id":"68d4397341806afaf606f7f2","slug":"uttarakhand-new-gst-rates-have-reduced-prices-of-aanchal-brand-milk-products-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: जीएसटी की नई दरों से आंचल ब्रांड के दुग्ध उत्पादों की कीमतें घटीं, इतने रुपये सस्ता हुआ सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: जीएसटी की नई दरों से आंचल ब्रांड के दुग्ध उत्पादों की कीमतें घटीं, इतने रुपये सस्ता हुआ सामान
Thu, 25 Sep 2025 12:05 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:05 AM IST
सार
आंचल ब्रांड ने उत्पादों के दाम में कमी कर दी है। पनीर के 200 ग्राम के पैकेट की कीमत दो रुपये कम कर 88 रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन
पनीर
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद राज्य दुग्ध सहकारी फेडरेशन ने आंचल ब्रांड के उत्पादों की कीमतें कम कर दी हैं। बद्री घी 100 रुपये व पहाड़ी घी 50 रुपये सस्ता हुआ है।
विज्ञापन
दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम आंचल ब्रांड के नाम से दूध के विभिन्न उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इसमें घी, पनीर, बटर, आइसक्रीम समेत अन्य उत्पाद शामिल हैं। जीएसटी की नई दरों में पनीर को कर मुक्त किया गया। इसके बटर, घी पर जीएसटी दर को 12 प्रतिशत घटा कर पांच प्रतिशत कर दिया गया है।
विज्ञापन
Uttarakhand: अब बंजर भूमि पर महकेगी सगंध फसलों की खुशबू, एरोमा वैली व सेटेलाइट सेंटर धरातल पर उतरेंगे
विज्ञापन
आंचल ब्रांड ने उत्पादों के दाम में कमी कर दी है। पनीर के 200 ग्राम के पैकेट की कीमत दो रुपये कम कर 88 रुपये कर दी गई है। बटर की कीमत में 20 रुपये कटौती की है। दूध के टेट्रा पैकेज में भी दो रुपये घटाए हैं। दुग्ध विकास विभाग के संयुक्त निदेशक जयदीप अरोड़ा ने बताया कि जीएसटी की नई दरें लागू होने से आंचल ब्रांड के उत्पादों की कीमतों में टैक्स स्लैब के हिसाब से कमी की गई है।