{"_id":"597305a34f1c1b5e148b4839","slug":"uttarakhand-new-dgp-anil-raturi-special-facts","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, उत्तराखंड के नए डीजीपी की ऐसी खासियत जिससे बन गए सभी के चहेते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, उत्तराखंड के नए डीजीपी की ऐसी खासियत जिससे बन गए सभी के चहेते
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
Updated Sun, 23 Jul 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
anil raturi
प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी की छवि सबसे कड़क पुलिस अफसर के तौर पर है। उनके कार्यकाल में वह बेहद ईमानदार अफसरों में अग्रिम पंक्ति में गिने जाते हैं। अनुभव के आधार पर देखें तो अनिल रतूड़ी सबसे प्रबल दावेदार थे।
विज्ञापन
अनिल रतूड़ी का परिवार जनता की सेवा से जुड़ा है। उनकी शादी को 22 वर्ष हो गए हैं। उनकी पत्नी राधा रतूड़ी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। उनकी दो बेटियां हैं।
पुलिस महानिदेशक बनने वाले वह उत्तराखंड मूल के चौथे पुलिस अधिकारी हैं। डीजीपी बनने की पात्रता के लिहाज से देखें तो आईपीएस की 30 वर्ष की सेवा और एडीजी के तौर पर कम से कम पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिए। डीजीपी अनिल रतूड़ी इस मामले में सबसे फिट थे।
विज्ञापन
लिहाजा, डीजीपी एमए गणपति के केंद्र में जाने की खबर के साथ ही उनकी दावेदारी पुख्ता हो गई थी। पुलिसिंग के मामले में डीजीपी अनिल रतूड़ी की छवि बेहद कड़क अफसर की है। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2020 में उनका रिटायरमेंट होना है।
विज्ञापन