फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand New Congress Incharge Anugrah Narayan Singh appointed

उत्तराखंड कांग्रेस को मिला नया प्रभारी, आलाकमान ने इनके हाथों में सौंपी पार्टी की कमान

Mon, 02 Apr 2018 09:13 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 02 Apr 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand New Congress Incharge Anugrah Narayan Singh appointed
Anugrah Narayan Singh

कांग्रेस आलाकमान ने आखिरकार उत्तराखंड के नए प्रभारी की घोषणा कर ही दी। उत्तरप्रदेश में चार बार विधायक रहे अनुग्रह नारायण सिंह को प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले से ही प्रभारी को लेकर संशय बना हुआ था। यह जिम्मेदारी वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अंबिका सोनी के पास थी। लेकिन उन्होंने प्रभारी की जिम्मेदारी से बहुत पहले किनारा कर दिया था उनकी अनिच्छा के बाद से प्रदेश कांग्रेस नए प्रभारी का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन


अंबिका सोनी के पास हिमाचल और उत्तराखंड का प्रभार था। लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले ही उन्होंने उत्तराखंड के प्रभारी पद को लेकर अनिच्छा जाहिर कर दी थी। तब से उन्होंने उत्तराखंड की ओर ध्यान देना बंद कर दिया था। कांग्रेस आलाकमान ने भी नए प्रभारी की तैनाती में रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नए प्रभारी की तैनाती की एक प्रमुख वजह प्रदेश में आसन्न नगर निकाय चुनाव माने जा रहे हैं। प्रदेश में निकाय चुनाव, सहकारिता चुनाव, थराली विधानसभा का उपचुनाव और उसके बाद लोक सभा का चुनाव होना है। चुनावी तैयारी को लेकर संगठन स्तर पर कई अहम फैसले लिए जाने हैं। चुनावी रणनीति भी तैयार होनी हैं। इनमें प्रभारी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

इलाहाबाद के विधायक हैं सिंह

Uttarakhand New Congress Incharge Anugrah Narayan Singh appointed
कांग्रेस

इलाहाबाद के विधायक हैं सिंह
प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए अनुग्रह नारायण सिंह इलाहाबाद विधानसभा सीट से चार बार के विधायक हैं। वह इलाहाबाद छात्र संघ के अध्यक्ष रहे और उनके नाम अब तक सबसे ज्यादा वोटों से विजयी रहने का भी रिकार्ड है। सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का करीबी माना जाता है।  

प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई  
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अनुग्रह नारायण सिंह को  प्रभारी बनाए जाने पर बधाई दी और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, सूर्यकांत धस्माना, विजय सारस्वत, डॉ. संजय पालीवाल, धीरेंद्र प्रताप, मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, महानगर अध्यक्ष पृथ्वी राज चौहान पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, समेत कई अन्य नेताओं ने प्रभारी की नियुक्ति पर बधाई दी और आलाकमान का आभार प्रकट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed