फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand National Games Minister Rekha Arya Says Traditional games should be for medals and not for show

National Games: दिखाने को नहीं, मेडल के लिए भी हों पारंपरिक खेल...केंद्रीय मंत्री से मिलीं रेखा आर्य

Thu, 05 Dec 2024 11:37 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Dec 2024 11:37 PM IST
सार

खेल मंत्री ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय खेल सचिवालय में समीक्षा बैठक की। बैठक में बताया कि केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि उनके पारंपरिक खेलों को राष्ट्रीय खेलों की सूची में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand National Games Minister Rekha Arya Says Traditional games should be for medals and not for show
मंत्री रेखा आर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए पहले से निर्धारित खेलों में उत्तराखंड के सात पारंपरिक खेलों को भी शामिल करने के लिए खेल मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से गत दिन मुलाकात की। उनसे आग्रह किया कि योगासन, मलखंभ, लागोरी (पिट्ठू), कराटे, पावर लिफ्टिंग, राफ्टिंग और स्पीड क्लाइंबिंग को भी राष्ट्रीय खेलों की सूची में शामिल किया जाए। इससे इन खेलों विजेताओं को मेडल भी मिल सकेंगे।

विज्ञापन


इस मुलाकात के बाद खेल मंत्री ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय खेल सचिवालय में समीक्षा बैठक की। बैठक में बताया कि केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि उनके पारंपरिक खेलों को राष्ट्रीय खेलों की सूची में शामिल किया जाएगा। आश्वासन मिला है तो खेल अधिकारी पारंपरिक खेलों के आयोजन और इनसे संबंधित उपकरणों की खरीद की तैयारी रखें। राज्य की कोशिश है कि पारंपरिक खेल सिर्फ प्रदर्शन के तौर पर न हों, बल्कि अन्य खेलों की तरह ये भी मेडल के लिए खेले जाएं। इस विषय को भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष पीटी ऊषा के उत्तराखंड दौरे पर आने पर उनके सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन


Uttarakhand: सार्वजनिक उपक्रमों के 40 हजार कर्मचारियों को बोनस व महंगाई भत्ते की सौगात, आदेश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी शेष कार्य 30 दिसंबर तक पूरे होंगे, कॉलेज के छात्र बनेंगे स्वयंसेवक
खेल मंत्री ने समीक्षा बैठक में खेल आयोजन से जुड़े सभी आधारभूत निर्माण कार्य और संसाधन जुटाने का काम 30 दिसंबर तक पूरे करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खेलों के दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की आवश्यकता होगी, जिसके लिए डिग्री कॉलेज के छात्रों को जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि नौजवानों को भी राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को नजदीक से देखने और महसूस करने का अनुभव मिले। इससे खेल व देश भावना के प्रति उनका रुझान बढ़ेगा।

खिलाड़ियों को दोगुने इनाम का जीओ जारी न होने पर नाराजगी
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों में पदक लाने वाले खिलाड़ियों के इनाम की राशि दोगुनी करने की घोषणा की थी, जिससे संबंधित शासनादेश अभी तक जारी नहीं होने पर खेल मंत्री ने नाराजगी जताई। यह प्रस्ताव वित्त के समक्ष लंबित है। इस संबंध में मुख्य सचिव से शीघ्र कार्यवाही के लिए बात करने की बात कही। साथ ही महिला खेल विश्वविद्यालय के लिए 264 करोड़ की धनराशि जल्द निर्गत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed