उत्तराखंड: राष्ट्रीय दिव्यांग पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन, 31 अगस्त तक यहां ऑनलाइन करें अप्लाई
- जिले में 31 अगस्त तक जमा करने होंगे आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय दिव्यांग पुरस्कार के लिए देहरादून समेत प्रदेशभर से दिव्यांग भी दावेदारी करेंगे। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से प्रतिभाशाली दिव्यांगों के आवेदन मांगे हैं। जिले में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
शुक्रवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी हेमलता पांडेय ने बताया कि भारत सरकार हर वर्ष राष्ट्रीयस्तर पर दिव्यांग पुरस्कार की घोषणा करती है। इसमें 14 अलग-अलग कैटेगरी में पुरस्कार दिए जाएंगे। विभाग ने जिले के सभी विभागों, एनजीओ और ब्लॉकों में इसकी सूचना दे दी है।
इच्छुक दिव्यांग, संस्था या सरकारी कर्मचारी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। भारत सरकार ने आवेदन की अंतिम तिथि नौ सितंबर तय की है। लेकिन, जिले में 31 अगस्त तक आवेदन जमा करने होंगे। क्योंकि, जिलों से भारत सरकार को आवेदन भेजने में अतिरिक्त समय लगेगा। कहा, जिले में अभी तक केवल तीन आवेदन आए हैं।
ऐसे करें आवेदन
हेमलता पांडेय ने बताया कि आवेदन के लिए disabilityaffairs.gov.in पर जाएं। यहां राष्ट्रीय दिव्यांग पुरस्कार के विकल्प पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
इसमें मांगी गई जानकारी भरकर आवेदन जिला समाज कल्याण कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन में मेडिकल रिपोर्ट, अपने कार्य, फोटो समेत अन्य प्रमाणपत्र लगाने होंगे।