फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand municipal bodies Tenure of completed today handing over to DM from tomorrow

Uttarakhand: नगर निकायों का कार्यकाल आज होगा पूरा, कल से डीएम के हवाले, शासन ने जारी की अधिसूचना

Fri, 01 Dec 2023 05:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Dec 2023 05:00 AM IST
सार

Uttarakhand News: अभी नगर निकाय के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची तैयार करने का काम किया जा रहा है। ओबीसी का सर्वेक्षण कार्य भी किया जा रहा है। इसके बाद ही निकाय चुनाव हो पाएंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand municipal bodies Tenure of completed today handing over to DM from tomorrow
अधिसूचना जारी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का कार्यकाल शुक्रवार को पूरा हो रहा है। शनिवार से सभी निकायों में प्रशासक तैनात हो जाएंगे। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है।

विज्ञापन


नगर निकायों का पांच वर्ष का कार्यकाल एक दिसंबर को पूरा हो रहा है। प्रमुख सचिव शहरी विकास आरके सुधांशु ने बताया कि नगर निगम रुड़की का चुनाव बाद में हुआ था, वहां केवल मेयर पद का चुनाव होना है। बाकी बोर्ड पूर्व की भांति ही कार्यरत रहेगा।
विज्ञापन


वहीं, नगर पालिका श्रीनगर के उच्चीकरण के बाद नगर निगम बनने के चलते वहां भी प्रशासक नहीं होगा। बाकी देहरादून नगर निगम समेत सभी निगमों, पालिकाओं, नगर पंचायतों में दो दिसंबर से प्रशासक तैनात हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Investors Summit: देश दुनिया के तीन हजार निवेशकों को भेजा निमंत्रण, पीएम मोदी करेंगे उद्धाटन

प्रशासक के तौर पर सभी जिलों के जिलाधिकारियों को तैनात किया गया है। जिलाधिकारी अपने हिसाब से अब निकायों की सभी व्यवस्थाएं देखेंगे। आपको बता दें कि अभी नगर निकाय के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची तैयार करने का काम किया जा रहा है। उधर, एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की ओर से ओबीसी का सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। इसके बाद ही निकाय चुनाव हो पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed