फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Mukhba and Harsil ready to welcome PM Narendra Modi visit

PM Modi Uttarkashi Visit: पीएम मोदी के स्वागत को तैयार मुखबा-हर्षिल, पहले ही गांव पहुंचने लगे लोग

Tue, 04 Mar 2025 11:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Mar 2025 11:39 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को सुबह करीब 9 बजे हर्षिल पहुंचेंगे। उसके बाद मुखबा में मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना कर वहां से हर्षिल घाटी की बर्फ से ढकी वादियों का दीदार करेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Mukhba and Harsil ready to welcome PM Narendra Modi visit
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के लिए हर्षिल और मुखबा पूरी तरह तैयार हो गया है। प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया गया है। वहीं हर्षिल घाटी के ग्रामीण भी पीएम मोदी के स्वागत के लिए अपने गांव पहुंचना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को सुबह करीब 9 बजे हर्षिल पहुंचेंगे। उसके बाद मुखबा में मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना कर वहां से हर्षिल घाटी की बर्फ से ढकी वादियों का दीदार करेंगे। पीएम के स्वागत के लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। मंगलवार को शासन स्तर के आला अधिकारी भी हर्षिल पहुंच चुके हैं। वहीं पीएम की सुरक्षा के लिए एजेंसियां भी हर्षिल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रही हैं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव: बोलीं जया किशोरी-आज गुरु खुद को ईश्वर से बड़ा समझने लगे हैं, ये धर्म के लिए खतरनाक
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्षिल के जनसभा स्थल में भी जर्मन हैंगर टेंट का विशाल पंडाल बनाया गया है। जानकारी के अनुसार पीएम के हर्षिल-मुखबा के करीब दो घंटे प्रवास के लिए अस्थाई पीएमओ कार्यालय और आपदा परिचालन केंद्र का निर्माण भी किया जा रहा है। हालांकि पीएम मोदी इससे पहले भी हर्षिल में सेना के जवानों से मिलने पहुंच चुके हैं, लेकिन शीतकालीन यात्रा और आम लोगों से रूबरू होने का उनका यह पहला अधिकारिक दौरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed