फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand MP Anil Baluni released Rs 15 crore for planetarium and mountain museum in Pauri

Uttarakhand: पौड़ी नगर में तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का रास्ता साफ, अनिल बलूनी ने जारी किए 15 करोड़

Fri, 09 Feb 2024 11:29 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Feb 2024 11:29 PM IST
सार

सांसद बलूनी ने उत्तराखंड के महत्वपूर्ण नगर पौड़ी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और उत्तराखंड के छात्रों को एक शैक्षिक प्रतिष्ठान का उपहार देने के मंतव्य से इन दोनों परियोजनाओं के निर्माण की घोषणा की थी।

विज्ञापन
Uttarakhand MP Anil Baluni released Rs 15 crore for planetarium and mountain museum in Pauri
ज्यसभा सांसद अनिल बलूनी - फोटो : ANI

विस्तार

पौड़ी नगर में सांसद निधि से तारामंडल (प्लैनेटेरियम) और पर्वतीय संग्रहालय (माउंटेन म्यूजियम) बनाने का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। इस परियोजना के लिए भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपनी सांसद निधि से एकमुश्त 15 करोड़ की राशि जारी की है। बलूनी के प्रयास से वन भूमि हस्तांतरण का कार्य भी रिकार्ड समय में पूरा हो गया। एक ही दिन में केंद्रीय वन मंत्रालय ने अपनी स्वीकृति प्रदान की। परियोजना के लिए एक हेक्टेयर वन भूमि की स्वीकृति का पत्र राज्य सरकार को भेज दिया गया है।

विज्ञापन


सांसद बलूनी ने उत्तराखंड के महत्वपूर्ण नगर पौड़ी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और उत्तराखंड के छात्रों को एक शैक्षिक प्रतिष्ठान का उपहार देने के मंतव्य से इन दोनों परियोजनाओं के निर्माण की घोषणा की थी। तारामंडल के निर्माण से छात्रों को खगोलीय गतिविधियों का प्रत्यक्ष ज्ञान हो सकेगा। साथ ही माउंटेन म्यूजियम के माध्यम से पर्वतीय संस्कृति, इतिहास, भूगोल के साथ-साथ सभी पर्वतीय लोक जीवन का एक ही छत के नीचे ज्ञान उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन


Dehradun: नगर निगम देहरादून की 13 हजार फाइलें गायब, राज्य सूचना आयुक्त ने पकड़ी बड़ी लापरवाही
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद बलूनी ने कहा कि उनकी संकल्पना के अनुसार प्रथम चरण के अंतर्गत इन दो महत्वपूर्ण भवनों के निर्माण के लिए अपेक्षित भूमि के लिए केंद्रीय वन मंत्रालय से लगभग एक हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित करने का निवेदन किया गया था। उन्होंने वन मंत्रालय आभार प्रकट किया कि तीव्रता के साथ औपचारिकता पूरी करके वन भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित हो गई है। अब शीघ्र ही निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी। इस बहुउद्देशीय संकल्प के लिए सीएसआर फंड के साथ-साथ अन्य मदों से धन की व्यवस्था की जाएगी।

दूसरे चरण में इको और साइंस पार्क बनेंगे
बलूनी ने कहा कि दूसरे चरण में शैक्षिक गतिविधियों को और रोचक बनाने के लिए इको पार्क व साइंस पार्क सहित अन्य गतिविधियों को जोड़ा जाएगा। भविष्य में यह स्थान विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक गतिविधियों और भ्रमण का बड़ा केंद्र बनेगा।

विकास में योगदान का नया मुहावरा गढ़ा बलूनी ने
सांसद निधि से सड़कों, खंड़जों या नालियों के निर्माण कराने की परंपरा से हटकर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने विकास में योगदान का नया मुहावरा गढ़ा। अपने छह साल के कार्यकाल में उनके प्रयासों से उत्तराखंड को कई सौगातें मिलीं। इनमें धनगढ़ी का पुल, मसूरी में पेयजल योजना, उत्तरकाशी और कोटद्वार के अस्पतालों में आईसीयू, कर्णप्रयाग अस्पताल में सी आर्म मशीन, ब्लड बैंक रैक और एनेस्थीसिया मशीन, काठगोदाम देहरादून के बीच नैनी दून एक्सप्रेस, टनकपुर इलाहाबाद के बीच त्रिवेणी एक्सप्रेस और कोटद्वार-दिल्ली के बीच ट्रेन संचालन और बोगियों की संख्या वृद्धि उन्हीं की पहल से संभव हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed