फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Nagar Nigam 13 thousand files missing, State Information Commissioner caught major negligence

Dehradun: नगर निगम देहरादून की 13 हजार फाइलें गायब, राज्य सूचना आयुक्त ने पकड़ी बड़ी लापरवाही

Fri, 09 Feb 2024 12:17 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Feb 2024 12:17 AM IST
सार

राज्य सूचना आयोग ने तरुण गुप्ता की अपील पर सुनवाई के दौरान नगर निगम से छह माह पूर्व गायब पत्रावलियों का विवरण तैयार करने को कहा था।

विज्ञापन
Dehradun Nagar Nigam 13 thousand files missing, State Information Commissioner caught major negligence
देहरादून नगर निगम

विस्तार

नगर निगम देहरादून की 13 हजार फाइलें रहस्यमय ढंग से गायब हो गईं। राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने सुनवाई के दौरान यह मामला पकड़ा तो उन्होंने कार्रवाई के लिए सचिव शहरी विकास, निदेशक शहरी विकास को आदेश भेजा है। उन्होंने कहा, इस मामले की कहीं पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भी व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन


राज्य सूचना आयोग ने तरुण गुप्ता की अपील पर सुनवाई के दौरान नगर निगम से छह माह पूर्व गायब पत्रावलियों का विवरण तैयार करने को कहा था। राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट के निर्देश पर नगर निगम ने छह माह में रिपोर्ट तैयार की, जिसमें वर्ष 1989 से 2021 तक नगर निगम अभिलेखों से 13 हजार 743 पत्रावलियां गायब होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


राज्य सूचना आयुक्त ने इतनी बड़ी संख्या में पत्रावलियों के नगर निगम से गायब होने को गंभीरता से लेने की जरूरत बताते हुए संपूर्ण प्रकरण शासन को संदर्भित किया है। आयोग ने आश्चर्य व्यक्त किया कि इतनी बड़ी संख्या में पत्रावलियां गायब होने को कोई जवाबदेह नहीं है। आयोग ने आशंका जताई कि पत्रावलियां गायब होने के पीछे कोई बड़ा राज है, जिसे गिरोहबंद अथवा सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: ईडी का शिकंजा...नेताओं, वन अफसरों के घर से मिली 1.10 करोड़ की नकदी और सोना, विदेशी मुद्रा भी सीज

राज्य सूचना आयुक्त ने अपने निर्णय में मुख्य नगर आयुक्त देहरादून को गायब पत्रावलियों की स्थिति अद्यतन करते हुए नगर निगम में अभिलेखों के रखरखाव एवं संरक्षण की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। दून निवासी तरुण गुप्ता की अपील पर सुनवाई के दौरान आयोग ने इस बात पर नाराजगी जताई कि उनकी पत्रावली भी निगम से गायब है।

उन्होंने अभिलेखों से गायब पत्रावलियों का विवरण तैयार करने के निर्देश दिए थे। पहले निगम ने जो सूची मुहैया कराई थी, उसमें 15,009 पत्रावलियां गायब थीं। बाद में इनकी संख्या 13,743 हो गई। आयोग ने माना कि अभिलेखागार से 13,743 पत्रावलियों का गायब होना एक आधिकारिक आंकड़ा है। राज्य सूचना आयुक्त ने ये भी माना कि नगर निगम में पत्रावलियों के रख-रखाव की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है।

अभिलेखों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए कोई जवाबदेह व्यवस्था निर्धारित नहीं की गई। गंभीरता व संवेदनशीलता देखते हुए संपूर्ण प्रकरण सूचना अधिकार अधिनियम की धारा 18 (2) के तहत सचिव शहरी विकास, निदेशक शहरी विकास को भेज दिया गया है। ताकि इस मामले पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए ठोस कार्रवाई की जाए।

किस साल कितनी पत्रावलियां हुईं गायब
1989-894, 1990-835, 1991-591, 1992-919, 1993-796, 1994-1071, 1995-721, 1996-665, 1997-405, 1998-505, 1999-643, 2000-114, 2001-318, 2002-914, 2003-230, 2004-243, 2005-188, 2006-224, 2007-579, 2008-363, 2009-304, 2010-374, 2011-309, 2012-379, 2013-176, 2014-250, 2015-233, 2016-111, 2017-97, 2018-78, 2019-39, 2020-64, 2021-111

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed