फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand : MoU between Tourism Development Council and Make My Trip website

मेक माई ट्रिप वेबसाइट से पर्यटन विकास परिषद का एमओयू, अब एक क्लिक में बुक होगा होम स्टे

Wed, 29 Jan 2020 10:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 29 Jan 2020 10:30 PM IST
सार

  • 12 लाख विजिटर्स तक बनेगी प्रदेश के होम स्टे की पहुंच

विज्ञापन
uttarakhand : MoU between Tourism Development Council and Make My Trip website
make my trip

विस्तार

देश और दुनिया के किसी भी कोने से एक क्लिक पर उत्तराखंड के होम स्टे की बुकिंग हो सकेगी। ऐसा होटल की आनलाइन बुकिंग के मशहूर प्लेटफार्म मेक माई ट्रिप वेबसाइट के माध्यम से मुमकिन हो सकेगा।

विज्ञापन


बुधवार को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीसी) और मेक माई ट्रिप के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। यूटीडीसी की ओर से संयुक्त निदेशक विवेक सिंह चौहान और वेबसाइट की ओर से उपाध्यक्ष रवि प्रकाश त्यागी ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने कहा कि यूटीडीसी की भूमिका होम स्टे को मार्केटिंग की सुविधा प्रदान करने की रहेगी। इसमें होम स्टे स्वामियों से पूछा जाएगा। यदि वे इसके लिए सहमत होंगे तो उनसे एक करार होगा। होम स्टे मेक माई ट्रिप की वेबसाइट पर दर्ज हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट पर होम स्टे की ऑनलाइन रेटिंग और रिव्यू की भी सुविधा होगी। मेक माई ट्रिप इंस्टाग्राम और ट्विटर के माध्यम से भी होम स्टे का प्रचार करेगा। उत्तराखंड के होम स्टे की करीब 12 लाख विजिटर्स तक पहुंच बन सकेगी। होम स्टे की दरों के हिसाब से प्रत्येक बुकिंग का वह 15 प्रतिशत कमीशन लेगी।

कमीशन की दरें तीन साल तक नहीं बढ़ाई जा सकेंगी। बंद हो गए स्कूलों को होम स्टे में बदले जाने की संभावना के संबंध में सचिव ने कहा कि ऐसा इस योजना के तहत संभव नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि होम स्टे में उसके स्वामी का वहां रहना और एक ही किचन से भोजन की व्यवस्था प्रावधान है।

मेक माई ट्रिप के उपाध्यक्ष रवि प्रकाश ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि होम स्टे की दरें उसके स्वामी अपने हिसाब से तय करेंगे। उन्हें मार्केट के उतार चढ़ाव के हिसाब से दरें तय करने की छूट होगी।  

होम स्टे स्वामी को ट्रेनिंग भी मिलेगी

सचिव पर्यटन के मुताबिक, वेबसाइट होम स्टे स्वामी का क्षमता विकास भी करेगी। उन्हें आतिथ्य, व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के साथ आनलाइन पंजीकरण करने के गुर भी सिखाएगी। साथ यह भी बताएगी कि उन्हें अपनी खूबियों के साथ होम स्टे की दरें किस तरह से तय करनी हैं? वह पर्यावरण संरक्षण का भी प्रशिक्षण देगी।

होम स्टे की रेटिंग को होगा सर्वे

जावलकर ने बताया कि होम दीन दयाल उपाध्याय होम स्टे योजना के तहत पंजीकृत होने वाले होम स्टे की बाकायदा रेटिंग होगी। इसके लिए एक सर्वे शुरू हो रहा है। इसके लिए एक एजेंसी का चयन करेंगे। ये एजेंसी होम स्टे की सुविधाओं और खूबियों के हिसाब से सत्यापन करेगी और गोल्ड, प्लेटिनम और सिल्वर की सूची में शामिल करेगी।  

5000 का लक्ष्य 2100 रजिस्टर्ड और 77 को मिला लोन

ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई होम स्टे योजना में 5000 होम स्टे को रजिस्टर करने का लक्ष्य है। करीब डेढ़ वर्ष में 2100 होम स्टे पंजीकृत हो चुके हैं। होम स्टे में लोन और लैंड यूज में बदलाव को लेकर जो अड़चनें पैदा हो रही थीं, उन्हें दूर कर दिया गया है। अब तक 77 होम स्टे को लोन दिया जा चुका है और 150 होम स्टे के प्रस्ताव पाइप लाइन में हैं।

मसलन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति के तहत चयनित होम स्टे की भूमि का लैंड यूज स्वत: बदल जाएगा। होटल प्रबंधन संस्थान के माध्यम से होम स्टे के प्रमोशन और संचालन की ट्रेनिंग दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed