फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Monsoon Update Today: IMD Issues Heavy Rainfall Alert for Many Places

Uttarakhand Weather: देहरादून में हुई झमाझम बारिश, यमुनोत्री मार्ग खुला, गंगोत्री और बदरीनाथ हाईवे बंद

Tue, 10 Aug 2021 09:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Aug 2021 09:52 PM IST
सार

बता दें कि मौसम विभाग ने आज प्रदेश के अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ समेत कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon Update Today: IMD Issues Heavy Rainfall Alert for Many Places
उत्तराखंड में आज का मौसम: यमुनोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। राजधानी देहरादून से लेकर प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार देर रात को बारिश के बाद सुबह मौसम साफ था, लेकिन दोपहर बाद फिर मौसम बदल गया। देहरादून में झमाझम बारिश ने उमस से राहत दी। 

विज्ञापन


उधर, प्रदेश के अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ समेत कुछ जिलों में आज भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों ने इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक कुछ जिलों में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में तेज बारिश होने पर लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


यमुनोत्री मार्ग खुला, गंगोत्री और बदरीनाथ हाईवे बंद
पहाड़ी इलाकों में हालांकि अभी मौसम साफ बना हुआ है। लेकिन भूस्खलन जारी है। गंगोत्री हाईवे पर सुबह सुक्की टॉप के पास भारी भूस्खलन हो गया था। उधर, यमुनोत्री हाईवे पर करीब नौ बजे डाबरकोट के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया। जिसके कारण दोनों हाईवे आवाजाही के लिए बंद थे। दोनों हाईवे को दोपहर बाद वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया। लेकिन गंगोत्री हाईवे देर रात को नगुण के पास लगातार मलबा गिरने से फिर से अवरुद्ध हो गया है। बीआरओ की जेसीबी मशीनें रास्ता खोलने में जुटी हैं। वहीं, मनेरा बाईपास रोड को केवल दोपहिया वाहनों के लिए खोल गया है। उधर, बदरीनाथ हाईवे तोताघाटी में भारी भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बीएन द्विवेदी ने बताया कि हाइवे खोलने के लिए ब्रेकर, पोकलैंड और जेसीबी लगाई गई है। हाईवे के देर रात तक खुलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलों की घाटी जाने का रास्ता खुला

फूलों की घाटी का रास्ता पर्यटकों की आवाजाही के लिए मंगलवार दोपहर को खोल दिया गया है। मंगलवार को 429 पर्यटक फूलों की घाटी पहुंचे हैं। बता दें कि रविवार रात को हुई भारी बारिश से फूलों की घाटी का रास्ता जगह-जगह बंद हो गया था। यहां एक पुलिया भी बह गई थी, जिसे अब सुधार लिया गया है। 

खचड़ा नाला में दो घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे 
बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट के बाद अब खचड़ा नाला परेशानी का सबब बनता जा रहा है। आए दिन यहां भूस्खलन से हाईवे बाधित हो रहा है। मंगलवार को भी पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आने से हाईवे पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। इससे सेना के जवानों के साथ ही स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

लामबगड़ से करीब सौ मीटर पहले खचड़ा नाले में बार-बार हो रहे भूस्खलन से यातायात बाधित हो रहा है। मंगलवार को सुबह सात बजे अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन हो गया। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की मशीनों के जरिये बोल्डर और मलबे का निस्तारण किया गया, तब जाकर सुबह नौ बजे यातायात बहाल हुआ। बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल का कहना है कि खचड़ा नाला के समीप पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने से हाईवे को सुचारु रखना मुश्किल बना हुआ है। यहां दो मशीनें तैनात की गई हैं। हाईवे को सुचारू रखने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। 

बदरीनाथ हाईवे की हालत खराब
रुक-रुककर हो रही बारिश से बदरीनाथ हाईवे की स्थिति बेहद खराब हो गई है। गौचर बाजार से करीब एक किलोमीटर पहले हाईवे का करीब 50 मीटर हिस्सा पूरी तरह से धंस गया है। यहां अलकनंदा नदी के कटाव से भू-धंसाव हो रहा है। चटवा पीपल, देवलीबगड़, सोनला, प्रथाडीप, क्षेत्रपाल, छिनका, बिरही, कौड़िया, पागलनाला, गुलाबकोटी के अलावा मारवाड़ी से विष्णुप्रयाग, खचड़ा नाला, लामबगड़ नाला, बैनाकुली और रड़ांग बैंड के समीप हाईवे पर भू-धंसाव और भूस्खलन हो रहा है। बीआरओ और एनएचआईडीसीएल के लिए हाईवे को सुचारु रखना चुनौती बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed