फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Monsoon Update Today: Heavy rain alert in seven districts including Dehradun today, Orange alert issued

उत्तराखंड मौसम: अलर्ट के बाद मसूरी में झमाझम बारिश, बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह अवरुद्ध होने से दिक्कत

Thu, 26 Aug 2021 10:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 26 Aug 2021 10:52 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून के अलावा हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में तेज बौछारों के साथ ही भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon Update Today: Heavy rain alert in seven districts including Dehradun today, Orange alert issued
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मंगलवार और बुधवार को कहर बरपाने के बाद अभी मौसम नरम रुख अपनाने के मूड में नहीं है। उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक अगले 24 घंटों में ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। देर रात मसूरी में झमाझम बारिश हुई। 

विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह अवरुद्ध होने से दिक्कत
विभिन्न स्थानों में मलबा गिरने से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे दिनभर जगह-जगह अवरुद्ध होता रहा, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  पीडब्लूडी ने बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे शिवमूर्ति के पास बदरीनाथ हाईवे से मलबा हटाकर फंसे वाहन निकाले, लेकिन कुछ ही देर बाद यहां से करीब चार किमी आगे मलबा आने से यातायात फिर बाधित हो गया। यहां मलबा हटा, तो तोताघाटी में मलबा आने से हाईवे बाधित हो गया। अपराह्न 11 बजे पीडब्लूडी ने हाईवे को पूर्ण रूप से यातायात के लिए खोल दिया। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि हाईवे पर जगह-जगह नए भूस्खलन जोन बन गए हैं। इन स्थानों पर बोल्डर व मलबा आने का सिलसिला बना हुआ है। उन्होंने वाहन चालकों से जोखिम को देखते हुए मलेथा-पीपलडाली-चंबा-नरेंद्रनगर-ऋषिकेश मोटर मार्ग से आवाजाही करने की अपील की। 
विज्ञापन


टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे बंद
टनकपुर-पिथौरागढ़ पर स्वांला में सड़क अभी भी बंद है। यहां लगातार भूस्खलन हो रहा। अधिकारियों का कहना है कि अगर भूस्खलन रुक गया तो आज देर शाम तक राष्ट्रीय राजमार्ग के खुलने के आसार हैं। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने का इंतजार लंबा हो रहा है। स्वांला मंदिर के नजदीक ऊंची पहाड़ी दरकने से सोमवार से बंद सड़क के 60 मीटर हिस्से से मलबा हटाना चुनौती बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में तबाही: देर रात देहरादून में फटा बादल, घरों में घुसे पत्थर और मलबा, बर्बादी का मंजर तस्वीरों में...

बोल्डरों के नीचे दबी बाइक, युवक ने भागकर बचाई जान 
बदरीनाथ हाईवे बृहस्पतिवार को भूस्खलन क्षेत्र कौड़िया में करीब एक घंटे तक बाधित रहा। यहां अचानक चट्टान से गिरे बोल्डरों के बीचे बाइक दब गई, जबकि बाइक सवार युवक ने भागकर जान बचाई। इन दिनों जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से चट्टानों से जगह-जगह बोल्डर और मलबा छिटककर हाईवे पर आ रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे कौड़िया में अचानक चट्टान से भारी मात्रा में बोल्डर हाईवे पर आ गए। इसी दौरान यहां एक बाइक सवार गुजर रहा था। बोल्डर गिरते ही वह बाइक छोड़कर भाग गया, जबकि बाइक बोल्डरों के नीचे दब गई। हाईवे बंद होने की सूचना पर मौके पर पहुंची एनएचआईडीसीएल की जेसीबी से बोल्डरों को हटाया गया, जिसके बाद सुबह 10 बजे तक हाईवे सुचारू हो पाया। 

भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून के अलावा हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में तेज बौछारों के साथ ही भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। कई जिलों में तेज गर्जना के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है । देहरादून जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने आपदा प्रबंधन से जुड़े तमाम विभागों के अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। साथ ही हर घंटे रिपोर्ट भेजने को कहा है। आपदा की स्थिति में तत्काल राहत अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। वहीं इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) के मुताबिक, उत्तराखंड में 29 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
 

ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग दूसरे दिन भी रहा बंद

ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा। कई स्थानों पर मलबा आने से लोनिवि एनएच श्रीनगर गढ़वाल की टीम दिन मौके से मलबा हटाती रही। वाहनों को वाया नरेंद्रनगर, चंबा और खाड़ी से देवप्रयाग मार्ग पर डायवर्ट किया गया।

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी और देवप्रयाग के बीच लगातार भूस्खलन हो रहा है। भारी बोल्डर पहाड़ से हाईवे पर गिर रहे हैं। कई स्थानों पर पुश्ते टूटने से मार्ग भी संकरा हो गया है। मंगलवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण शिवपुरी, व्यासी, सिंगटाली, कौडियाला, तोताघाटी के पास मलबा आने से हाईवे बंद रहा। बड़े बड़े बोल्डर गिरने से उन्हें हटाने में विभाग को परेशानी हो रही है। वहीं लगातार बारिश में हाईवे पर आया मलबा हटाना भी विभाग के सामने चुनौती है।

हाईवे अवरुद्ध होने के कारण ऋषिकेश से गोपेश्वर, श्रीनगर, पांडुकेशर जाने वाली रोडवेज की बसें वाया नरेंद्रनगर, चंबा होकर श्रीनगर पहुंची। प्राइवेट बसें भी इसी मार्ग पर संचालित हुई।  वहां आने वाली बसें मलेथा, भागीरथीपुरम, चंबा होते हुए ऋषिकेश पहुंचे। वहीं बारिश के कारण ऋषिकेश घट्टूगाड-सिलोगी मोटरमार्ग और लक्ष्मणझूला कांडी मोटरमार्ग मलबा आने के कारण बंद रहा। सिलोगी मार्ग पर एनएच धुमाकोट की जेसीबी मलबा हटाती रही। जबकि लक्ष्मणझूला कांडी मोटरमार्ग पर भी लोनिवि दुगड्डा डिवीजन की जेसीबी मलबे को साफ करती रही। 

ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी, व्यासी, सिंगटाली, कौडियाला, तोताघाटी सहित कई स्थानों पर बार बार मलबा गिर रहा है। विभाग की जेसीबी मौके पर मलबे को साफ कर रही हैं। लगातार हो रही बारिश से परेशानी हो रही है। शुक्रवार सुबह तक हाईवे खुल सकेगा।
- बीएन द्विवेदी, सहायक अभियंता लोनिवि एनएच श्रीनगर गढ़वाल

टापू में फंसे दो लोगों को पुलिस ने किया रेस्क्यूू

बुधवार को सेलाकुई में अचानक स्वारना नदी का जल स्तर बढ़ने से दो लोग नदी के बीच बने टापू में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का सकुशल रेस्क्यू किया। जानकारी के अनुसार शाम छह बजे थाना सेलाकुई पर सूचना प्राप्त हुई की स्वारना नदी पुल से ऊपर बीच नदी में दो व्यक्ति टापू पर बैठे थे कि अचानक नदी क्षेत्र के मुहाने पर बरसात होने के कारण नदी का जल स्तर बढ़ गया।

जिसमें दोनों व्यक्ति बीचों-बीच बने टापू पर फंस गए। सूचना पर थानाध्यक्ष विनोद राणा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने बिना देरी किए मानव श्रृंखला बनाकर रस्सी और बल्लियों के सहारे दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू किए गए लोगों की पहचान निर्मल पाल पुत्र महेंद्र सिंह पाल निवासी शिव नगर बस्ती सेलाकुई मूल निवासी नयागांव पीलियो थाना पटेल नगर देहरादून और छोटू पुत्र भिकवा सिंह निवासी शिव नगर बस्ती सेलाकुई मूल निवासी ग्राम सिरकोट जनपद बिजनौर यूपी के रूप में हुई। पुलिस टीम में एसएसआई आलोक गौड़, प्रवेश रावत, आरक्षी महेंद्र सिंह, राजवीर रमोला, होमगार्ड जनक सिंह शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed