फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Missing Indian Army Soldier Family patience in ending stage

टूटता जा रहा है अनंतनाग से लापता जवान राजेंद्र के परिजनों के सब्र का बांध, तलाश जारी 

Fri, 17 Jan 2020 11:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 17 Jan 2020 11:39 AM IST
सार

  • आठ जनवरी से जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से लापता हैं सेना का जवान
  • आठ दिन से परिजन कर रहे सलामत होने की खबर का इंतजार 

विज्ञापन
uttarakhand Missing Indian Army Soldier Family patience in ending stage
परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आठ जनवरी से लापता सेना के जवान राजेंद्र का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं, परिजनों के सब्र भी बांध भी टूटता जा रहा है। पत्नी आठ दिन से बिना खाए-पिए बेसुध है तो बच्चे और पिता-भाई अन्य परिजन राजेंद्र की खबर का इंतजार कर रहे हैं। लगातार उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। यूनिट वाले भी बस एक ही बात कर रहे हैं कि खोजबीन जारी है।

विज्ञापन


विदित हो कि सेना की 11वीं गढ़वाल राइफल्स के जवान राजेंद्र गत आठ जनवरी से लापता हैं। वह वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग अनंतनाग फारवर्ड पोस्ट पर तैनात थे। आठ फरवरी को पोस्ट के पास एवलांच आया था। जिसकी चपेट में आने से वह पाक सीमा की तरफ गिर गए थे। सेना के जवान तब से लगातार रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं, लेकिन अभी तक राजेंद्र का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


परिजन उनके सलामती होने की खबर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं परिजनों को आशंका है कि कहीं राजेंद्र पाकिस्तान की कैद में तो नहीं। दूर-दूर से रिश्तेदार और अन्य लोग अंबीवाला स्थित राजेंद्र के घर जाकर पत्नी, बच्चों और परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। गम में उनकी पत्नी, पिता, माता का स्वास्थ्य भी खराब होने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लापता सैनिक की खोज को पहल करे केंद्र सरकार

भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के लापता सैनिक हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी की खोज को उत्तराखंड सरकार से ठोस पहल किए जाने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज सैनिक की वापसी को केंद्र सरकार से पाक पर दबाव बनाए जाने की मांग की। 

बृहस्पतिवार को मुख्यालय में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने एडीएम डॉ एसके बरनवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी व नगर अध्यक्ष अंकित सुंदरियाल ने बताया कि 11 गढ़वाल राइफल्स के सैनिक हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी विगत आठ जनवरी को जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में लापता हो गया।

खबरों के अनुसार सेना का कहना है कि सैनिक राजेंद्र गलती से फिसलकर पाकिस्तान सीमा में चला गया। लेकिन अभी तक सैनिक का कोई अता-पता नहीं चल पाया है। उन्होंने प्रदेश सरकार को सैनिक की वापसी के लिए ठोस कदम उठाते केंद्र सरकार से पाक पर कड़ा दबाव बनाने की अपील की। इस अवसर पर छात्रसंघ सचिव गोपाल नेगी, आकाश रावत, मोहित सिंह, शोभित ठाकुर, अयाज, नीरज पंत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed