फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand missed out on victory, had to be satisfied with the draw

जीत से चूका उत्तराखंड, ड्रॉ पर करना पड़ा संतोष

Tue, 26 Nov 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand missed out on victory, had to be satisfied with the draw
देहरादून। बीसीसीआई कूच विहार ट्रॉफी में उत्तराखंड व सौराष्ट्र के बीच चल रहे मैच में चौथे एवं अंतिम दिन सौराष्ट्र के बल्लेबाज मैच बचाने में कामयाब रहे। जीत से महज नौ विकेट दूर उत्तराखंड के गेंदबाज सिर्फ छह विकेट ही ले सके। सौराष्ट्र के निहार वाघेला ने शतकीय पारी खेलकर उत्तराखंड के जीत मंसूबों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

अंतिम दिन सौराष्ट्र ने एक विकेट पर 98 रनों के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। प्रशम व जय गोहिल ने 40-40 रनों से अपनी-अपनी पारी शुरू की। जय गोहिल अपना अर्धशतक पूरा करते ही आउट हो गए। इसके तुरंत बाद प्रशम भी 54 रन पर विकेट गंवा बैठे। इसके बाद उत्तराखंड के गेंदबाजों ने मैच में पकड़ बनानी शुरू की। अगले ही ओवरों में भाग्यराज सिंह एक व हेत्विक कोटक 4 रन पर आउट हो गए। इसके बाद निहार वाघेला ने आदित्यराज के साथ मिलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन आदित्यराज भी 6 रन पर आउट हो गए। इसके कुछ ही ओवर बाद अमित रंजन भी 13 रन पर पवेलियन लौट गए। एक तरफ से निहार वाघेला क्रीज पर डटकर खेल को आगे बढ़ाते रहे। युवराज ने भी निहार के साथ मिलकर अहम साझेदारी की। निहार ने शतक व युवराज ने अर्धशतक जड़ा। निहार ने 128 व युवराज ने 70 रनों की शानदार पारी खेली। खेल खत्म होने पर सौराष्ट्र का स्कोर 348 रनों पर 7 विकेट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed