फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Ministry employees will be promoted in Pwd Circle offices in a week

उत्तराखंड: एक सप्ताह में होंगे लोनिवि सर्किल दफ्तरों में मिनिस्टीरियल कर्मचारियों के प्रमोशन 

Sun, 30 Aug 2020 10:42 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Aug 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Ministry employees will be promoted in Pwd Circle offices in a week
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के सर्किल कार्यालयों में मिनिस्टीरियल कर्मियों की लंबित पदोन्नतियां एक सप्ताह में होगी। इसके लिए डीपीसी की जाएगी। बताया गया कि कुछ पदों के लिए डीपीसी कर दी गई हैं। यह आश्वासन मुख्य अभियंता (अधिष्ठान) अशोक कुमार ने दिया। मिनिस्टीरियल संघ ने यह मांग उठाई।

विज्ञापन


संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट व प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र प्रसाद बछेती के नेतृत्व में मिले शिष्टमंडल ने मुख्य अभियंता से कई मांगे उठाई। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई के सर्किल कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति भत्ता दिया जाए।
विज्ञापन


सर्किल कार्यालयों में खाली पद पदोन्नतियों से भरे जाएं। बैठक में रिंग रोड पर लोनिवि की भूमि पर मुख्य अभियंता कार्यालय भवन के दूसरे चरण कार्य की मंजूरी देने की भी मांग की गई। बैठक में लंबे समयसे कार्यरत कनिष्ठ सहायकों को तत्काल स्थाई करने, राजकीय आवासों की मरम्मत के पर्याप्त बजट का इंतजाम करने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि स्थानांतरण सत्र शून्य होने के बावजूद  अनुरोध के आधार पर तबादलों के आवेदन तत्काल शासन को भेजे जाएं। राजकीय आवासों के आवंटन की नियमावली बनाई जाए। बैठक में अधीक्षण अभियंता अनिरुद्ध सिंह भंडारी,  पीएस बृजवाल, बीसी बमराणा,  प्रेमलता बिष्ट, व संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed