फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Many MLAs including Sarita Arya received a call to make them ministers for three crores

Uttarakhand: सरिता आर्य समेत कई विधायकों को आई तीन करोड़ में मंत्री बनाने की कॉल, कहा-आशा ने दे दिया आप...

Tue, 18 Feb 2025 10:26 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Feb 2025 10:26 PM IST
सार

Uttarakhand News: हर महिला विधायक से मंत्री बनाने के नाम पर तीन करोड़ रुपये मांगे गए। पार्टी विधायक रेनू बिष्ट, आशा नौटियाल और पार्वती दास को कॉल आई।

विज्ञापन
Uttarakhand: Many MLAs including Sarita Arya received a call to make them ministers for three crores
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

आशा ने पेमेंट कर दिया है, आप ज्यादा कर दोगे तो आपको मंत्री बना देंगे। नैनीताल की भाजपा विधायक सरिता आर्य को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे के नाम से जो कॉल आई, उसमें यह बात कही गई। इस तरह की कॉल रिसीव करने वाली वह भाजपा की अकेली विधायक नहीं हैं। तीन करोड़ रुपये में मंत्री बनाने की कॉल भाजपा के कई विधायकों को आई। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मामला संज्ञान में है और मुख्यमंत्री से इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन


बकौल सरिता आर्य, हर महिला विधायक से मंत्री बनाने के नाम पर तीन करोड़ रुपये मांगे गए। पार्टी विधायक रेनू बिष्ट, आशा नौटियाल और पार्वती दास को कॉल आई। मुझे फोन पर कहा गया कि पार्टी की आवश्यकता होती है। मैंने कहा कि क्या करना है, तो उन्होंने बोला कि तीन करोड़ रुपये दो, हम आपको मंत्री बनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि थोड़ा बहुत पहले कर दो बाकी बाद में कर देना।
विज्ञापन


उत्तराखंड बजट सत्र: ई-विधानसभा की शुरूआत, टैबलेट ने बढ़ाई शोभा, पर लॉग इन से आगे नहीं बढ़ पाए विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तक बोला कि आशा नौटियाल ने पेमेंट कर दी है। आप उनसे ज्यादा दे देंगी तो आपको मंत्री बना देंगे। सरिता आर्य ने कहा कि इसमें पार्टी को बदनाम करने की साजिश हो सकती है। बागेश्वर की भाजपा विधायक पार्वती दास ने भी कहा कि उन्हें भी तीन करोड़ में मंत्री बनाने के संबंध कॉल आई।

टिहरी जिले के एक विधायक ने भी पुष्टि की कि उन्हें इसी तरह की कॉल आई थी, जिसकी जानकारी और नंबर प्रदेश अध्यक्ष को साझा कर दिया गया था। हरिद्वार जिले के दो विधायकों को भी इसी तरह की कॉल आई।

कॉल करने वाले जल्द पकड़ में आएंगे : भट्ट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि फर्जी कॉल का आना कोई नई घटना नहीं है। हमारे विधायक सतर्क हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले जनता के सामने आने चाहिए। हमने मुख्यमंत्री से भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। जहां तक पार्टी को बदनाम करने का प्रश्न है तो जब तक जांच स्पष्ट नहीं होती है तब तक किसी पर कोई आरोप बनता नहीं है। जहां तक पैसे की डिमांड की गई है, भाजपा के अंदर का कार्यकर्ता ऐसा कर नहीं सकता। संगठन स्तर पर इस पर बातचीत की है। सभी को फर्जी कॉलों से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed