फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Mana is now not last but the first village of India New signboard installed

Mana Village: उत्तराखंड का माणा अब देश का अंतिम नहीं पहला गांव, पीएम मोदी के कहने के बाद लगा नया साइन बोर्ड

Mon, 24 Apr 2023 10:13 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Apr 2023 10:13 PM IST
सार

21 अक्तूबर 2022 को माणा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माणा गांव को भारत के अंतिम गांव की बजाय देश का पहला गांव कहा था।

विज्ञापन
Uttarakhand Mana is now not last but the first village of India New signboard installed
भारत का पहला गांव माणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से सीमांत गांव माणा के प्रवेश द्वार पर देश के अंतिम गांव के स्थान पर पहले गांव का साइन बोर्ड लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सीमावर्ती क्षेत्र आज वास्तव में और अधिक जीवंत हो रहे हैं। इसके लिए वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की शुरूआत की गई है।

विज्ञापन


बताते चलें कि 21 अक्तूबर 2022 को माणा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माणा गांव को भारत के अंतिम गांव की बजाय देश का पहला गांव कहा था। पीएम मोदी ने कहा था कि सीमाओं पर बसा हर गांव देश का पहला गांव कहलाएगा।
विज्ञापन


Kedarnath: कपाट खुलने के मौके पर बर्फबारी के बीच धाम पहुंचे आठ हजार श्रद्धालु, बाकी श्रीनगर-टिहरी में रोके
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले जिन इलाकों को देश के सीमाओं का अंत मानकर नजर अंदाज किया जाता था, हमने वहां से देश की समृद्धि का आरंभ मानकर शुरू किया है। लोग माणा आएं, यहां डिजिटल टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जा रहा है। इससे पूर्व प्रधानमंत्री 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बता चुके हैं।

वाइब्रेंट विलेज योजना को लगेंगे पंख

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्य योजनाएं जिला प्रशासन की ओर से ग्राम पंचायतों के सहयोग से तैयार की गई हैं। इससे इन क्षेत्रों के उत्पादों जड़ी-बूटियों, सेब, राजमा सहित फसलों के साथ-साथ यहां विकास की संभावनाओं को पंख लगेंगे। इन क्षेत्रों में एक गांव एक उत्पाद योजना के तहत ऊनी वस्त्रों का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना सीमांत क्षेत्रों से पलायन को रोकने में मददगार होगी और हमारे सीमांत क्षेत्रवासी देश की सुरक्षा में भी भागीदारी निभा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed