फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand made improvements in Sustainable Development Goal

सतत विकास लक्ष्य : कोरोना के बावजूद उत्तराखंड ने किया सुधार, हासिल किए 72 अंक

Tue, 01 Feb 2022 01:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क , अमर उजाला, देहरादून।
न्यूज डेस्क , अमर उजाला, देहरादून। Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 01 Feb 2022 01:02 PM IST
सार

कोरोना महामारी से निपटने में उत्तराखंड राज्य ज्यादा मजबूत दिखा।  कोरोना की पहली और दूसरी लहर का सामना करने के बाद भी  एसडीजी इंडेक्स में उत्तराखंड में 72 अंक
 हासिल किए।

विज्ञापन
Uttarakhand made improvements in Sustainable Development Goal
अर्थव्यवस्था

विस्तार

कोविड महामारी के बावजूद उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर का सामना करने के बाद भी राज्य ने सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) में सुधार किया है। जो इस बात का संकेत है कि उत्तराखंड में कोरोना जैसी महामारी का मुकाबला कर सकता है। आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 की रिपोर्ट में सतत विकास लक्ष्य में 8 अंकों का सुधार का देश भर में चौथा स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन


वर्ष 2019-20 की तुलना में उत्तराखंड ने सतत विकास के लिए निर्धारित 17 लक्ष्यों में आठ अंकों का सुधार किया है। एसडीजी इंडेक्स 2020-21 में राज्य ने कुल 72 अंक हासिल कर देश भर में चौथा स्थान हासिल किया है। कोरोना महामारी के कारण प्रदेश को आर्थिक रूप से बड़ा झटका लगा है। इसके बावजूद प्रदेश में एसडीजी लक्ष्य में सुधार किया है।
विज्ञापन


यह इस बात का संकेत है कि पर्वतीय राज्य कोरोना जैसी महामारी का मुकाबला कर सकता है। लॉकडाउन से जहां प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ पर्यटन उद्योग ठप रहा है। इन तमाम आर्थिक चुनौतियों के बाद भी राज्य ने स्वास्थ्य समेत अन्य क्षेत्रों में अवस्थापना विकास और सुविधाओं में सुधार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीजी इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार कोई गरीबी नहीं लक्ष्य में उत्तराखंड ने शत प्रतिशत स्कोर हासिल किए। इसके अलावा स्वच्छ जल और स्वच्छता में 85 अंक प्राप्त किए हैं। हालांकि लैंगिग समानता में उत्तराखंड की प्रदर्शन कमजोर रहा है। लेकिन सतत विकास के अन्य 16 लक्ष्यों में बेहतर प्रदर्शन कर आठ अंकों का सुधार किया है। 
 
 

ये हैं सतत विकास के लक्ष्य

Uttarakhand made improvements in Sustainable Development Goal
प्रतीकात्मक - फोटो : pixabay
- कोई गरीब व निधन नहीं
- जीरो हंगर कोई भूखा नहीं
- अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण
- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
- लैंगिक समानता
- स्वच्छ जल और स्वच्छता
- वहनीय और स्वच्छ ऊर्जा
- अच्छा काम और आर्थिक विकास
- जलवायु संबंधी कार्रवाई
- उद्योग, नवाचार और बुनियादी ढांचा
- असमानता में कमी
- संधरणीय शहर और समुदाय
- जिम्मेदारीपूर्ण खपत और उत्पादन
- पानी के नीचे जीवन 
- भूमि पर जीवन
- शांति, न्याय और मजबूत संस्थाएं
- वैश्विक भागीदारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed