फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand lost to Haryana in a close match

करीबी मुकाबले में हरियाणा से हारा उत्तराखंड

Wed, 05 Feb 2020 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand lost to Haryana in a close match
रणजी ट्राफी के मुकाबले में शॉट खेलता सर्विसेज टीम का बल्लेबाज ।
बीसीसीआई की वूमेंस अंडर-23 वन डे ट्रॉफी में लगातार जीत दर्ज करने वाली उत्तराखंड महिला टीम को करीबी मुकाबले में हरियाणा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। उत्तराखंड की राधा चंद ने नाबाद 34 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत के करीब ला दिया, मगर कोई अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका। नतीजतन उत्तराखंड को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आईआईटी चेम्प्लास्ट चेन्नई में हुए मुकाबले में हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी की। उत्तराखंड की गेंदबाजों ने हरियाणा को शुरुआती झटके देकर मैच पर पकड़ बनानी शुरू की। शिवांगी 4, भावना 19, मनजीत सिवच 9, तन्नु जोशी 14 रन पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद शीतल राणा और एलटी जांगरा ने मिलकर 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी की। शीतल 24 रन बनाकर आउट हुई। जांगरा भी गलत शॉट खेलकर 41 रन पर विकेट गंवा बैठी। इसके बाद सुमन गुलिया 5, पर्मिला कुमारी 15, प्रिया खटकर 1 रन पर आउट हुई। दीक्षा शर्मा 7 रन पर नाबाद लौटीं। हरियाणा ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। उत्तराखंड की तरफ से अमीषा ने 3, रितिका, निशा ने 2-2 और राघवी, राधा चंद ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की सलामी बल्लेबाज राघवी और ज्योति गिरि शून्य पर आउट हो गईं जिससे टीम को बड़ा झटका लगा। इसके बाद मेघा सैनी और नंदनी कश्यप ने जिम्मेदारी संभाली और दोनों के बीच 40 रनों से ज्यादा की साझेदारी हुई। इस दौरान नंदनी 22 रन पर गलत शॉट खेलकर विकेट गंवा बैठी। इसके बाद कंचन परिहार आते ही शून्य पर आउट हो गई। इसके बाद आई राधा चंद ने मेघा का बखूबी साथ दिया। दोनों मिलकर टीम को मजबूत स्थिति की ओर से ले जाने लगी, लेकिन तभी मेघा भी 34 रन पर अपना विकेट गंवा बैठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद राधा एक छोर पर टिककर टीम का स्कोर आगे बढ़ाती रही, लेकिन दूसरे छोर पर एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। रितिका 5, अमीषा शून्य, सफीना 2, निशा मिश्रा 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। पूरी टीम 43.5 ओवर में ही 131 रन पर सिमट गई। केवल राधा चंद 34 रन पर नाबाद लौटीं। हरियाणा की तरफ से प्रिया खटकर, पर्मिला कुमारी ने 2-2 जबकि सुमन गुलिया, पूजा फोगाट, दीक्षा शर्मा, शीतल राणा ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed