फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand : loot from nepali labor, SI and two PRD jawan arrested in srinagar

Uttarakhand : नेपाली मजदूरों से लूट में एक राजस्व एसआई, दो पीआरडी स्वयंसेवक धरे

Sat, 25 Apr 2020 10:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 25 Apr 2020 10:17 PM IST
सार

  • खिर्सू के बासा होम स्टे में काम कर रहे हैं पीड़ित नेपाली मजदूर
  • 12 घंटे के भीतर खुलासा, पुलिस टीम को ढाई हजार का इनाम

विज्ञापन
uttarakhand  : loot from nepali labor, SI and two PRD jawan arrested in srinagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बासा स्टे होम खिर्सू में काम कर रहे नेपाली मजदूरों से लूटपाट राजस्व उप निरीक्षक और पीआरडी के दो स्वयंसेवकों ने की थी। लॉकडाउन का डर दिखाकर तीन नेपाली मजदूरों से लूट के दो मोबाइल फोन और 14 हजार रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। 12 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करने पर पुलिस टीम को ढाई हजार के इनाम की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीम लगाई गई थीं। आरोपियों पर एक सप्ताह के अंदर गैगस्टर एक्ट भी लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस को शुक्रवार शाम मौखिक रुप से जानकारी मिली कि बासा होम स्टे खिर्सू में काम कर रहे मजदूरों से कार में आए तीन लोगों ने खेड़ाखाल-श्रीनगर तिराहे पर मोबाइल फोन और नकदी लूट ली।
विज्ञापन


बताया गया कि इनमें से दो वर्दीधारी थे। इस पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। नेपाल निवासी रामबहादुर ने शनिवार को तीन लोगों के खिलाफ लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी कुंवर ने बताया कि पीड़ित ने जिस कार  संख्या का जिक्र किया था, वह राजस्व उप निरीक्षक (आरएसआई) गंगवाड़स्यूं सुनील रावत, निवासी पौड़ी के नाम पंजीकृत निकली। खिर्सू चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों से जानकारी मिली कि शुक्रवार सुबह इस कार में सुनील अपने दो साथियों के साथ खेड़ाखाल की ओर गया था और शाम लगभग पांच बजे लौटा था।

सूचना पुख्ता होने पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार की तलाशी ली। कार के डैशबोर्ड से दो हजार रुपये मिले। इसके बाद आरएसआई रावत से सख्ती से पूछताछ की गई। आरोपी ने बताया कि इस वारदात में उसके साथ दो पीआरडी स्वयंसेवक रविंद्र कुमार, निवासी नवनु मल्ला और उमाकांत, निवासी तमलाक लोली भी शामिल थे। पुलिस ने रविंद्र के कब्जे से लूट के 10 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन और उमाकांत के कब्जे से दो हजार रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किया। पत्रकार वार्ता में सीओ वंदना वर्मा भी मौजूद थीं।

Trending Videos

इन टीमों को मिलेगा पुरस्कार

टीम 1: कोतवाल नरेंद्र बिष्ट, एसएसआई विनय कुमार, एसआई पुष्पेंद्र, एसआई प्रद्युम्न नेगी, कांस्टेबल सुमित जुयाल, अनुज कुमार।
टीम 2: कांस्टेबल दिनेश आदित्य, हर्षवर्धन सती, राजेंद्र सिंह, प्रदीप फरस्वाण।

निलंबन के लिए डीएम को लिखेंगे पत्र

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के अनुसार राजस्व उप निरीक्षक जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति का यह कृत्य गंभीर है। जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उसके निलंबन का अनुरोध किया जाएगा। साथ ही विवेचना में यह भी देखा जाएगा कि गंगवाड़स्यूं का राजस्व उप निरीक्षक आखिर दूसरे क्षेत्र में क्यों आया?

आरएसआई की गिरफ्तारी संदिग्ध

राजस्व विभाग ने नेपाली व्यक्ति से लूट प्रकरण में राजस्व उपनिरीक्षक की गिरफ्तारी को संदिग्ध करार दिया है। विभाग ने मामले की जांच एसडीएम सदर को सौंपे जाने की बात की है। राजस्व विभाग मामले को निजी विवाद से जोड़ कर देख रहा है।

जिले के गगवाड़स्यूं पट्टी में सेवारत राजस्व उपनिरीक्षक सुनील रावत सहित दो पीआरडी जवानों को कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने नेपाली व्यक्ति से लूट के आरोप गिरफ्तार किया है। कोतवाली श्रीनगर में बीती 24 अप्रैल को तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी पर अब राजस्व विभाग और पुलिस विभाग आमने-सामने हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामला पूर्व नियोजित लग रहा है। बताया जा रहा है कि जिस ठेकेदार के अधीन नेपाली व्यक्ति कार्य करता हैं। उस ठेकेदार का राजस्व उपनिरीक्षक से निजी विवाद सामने आया है। एडीएम डा. एसके बरनवाल ने बताया कि मामले की जांच एसडीएम सदर अंशुल सिंह को सौंपी जाएगी। मामले में जांच के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed