फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lok sabha Election 2024 Voting environment in plains and mountains

Election 2024: पहाड़ों में मतदान का माहौल ठंडा, मैदानों में रहता है गर्म...इस बार बढ़ाने की खास तैयारी

Sun, 24 Mar 2024 02:00 PM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Mar 2024 02:00 PM IST
सार

प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान होने जा रहा है। पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनावों के ट्रेंड देखें तो पर्वतीय जिले मतदान में पिछड़ते रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Lok sabha Election 2024 Voting environment in plains and mountains
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तराखंड के पहाड़ों में मतदान का माहौल ठंडा रहता है और मैदान में गर्म। पिछले चार लोकसभा चुनावों के नतीजे तो इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि हर बार पर्वतीय सीटों (अल्मोड़ा, टिहरी और गढ़वाल) पर मतदान प्रतिशत मैदानी सीटों (हरिद्वार व नैनीताल-ऊधमसिंह नगर) के मुकाबले काफी कम रहा है। इस बार चुनाव आयोग ने इसे बढ़ाने के लिए खास तैयारी की है।

विज्ञापन


बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पांच पर्वतीय जिलों में मतदान प्रतिशत 55 से भी नीचे रहा। इनमें रुद्रप्रयाग में 54.21 प्रतिशत, टिहरी में 49.32 प्रतिशत, पौड़ी में 50.88 प्रतिशत, पिथौरागढ़ में 52.09 प्रतिशत और अल्मोड़ा में 47.75 प्रतिशत मतदान शामिल है।
विज्ञापन


हालांकि, दो पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी में 60.60 प्रतिशत और चमोली में 56.60 प्रतिशत मतदान हुआ था। बागेश्वर-चंपावत में भी प्रतिशत 55 से ऊपर रहा था। निर्वाचन कार्यालय ने इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने की खास तैयारी की है। इसके तहत जहां मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से हर गांव के हर बूथ तक मतदाताओं को मतदान को लाने की कवायद की जा रही है तो लगातार जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: तीन बार के विधायक रहे बसपा नेता हरिदास भाजपा में शामिल, कई समर्थकों ने भी थामा दामन

लोकसभा चुनाव में पहाड़-मैदान में मतदान की स्थिति

 

लोस चुनाव पहाड़ मैदान अंतर
2004 47 51 4
2009 48 60 12
2014 55 70 15
2019 54 69 15


(नोट- पहाड़-अल्मोड़ा, टिहरी और गढ़वाल लोकसभा सीटें, मैदान-हरिद्वार व नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीटें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed