{"_id":"6604317fbd0fa744460b3f12","slug":"uttarakhand-lok-sabha-election-2024-make-election-awareness-reel-on-instagram-and-get-reward-2024-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: इंस्टाग्राम पर चुनाव जागरूकता रील बनाओ...यहां टैग करो, इनाम पाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: इंस्टाग्राम पर चुनाव जागरूकता रील बनाओ...यहां टैग करो, इनाम पाओ
Wed, 27 Mar 2024 08:25 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 27 Mar 2024 08:25 PM IST
सार
Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: युवाओं को मतदान से ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए ये शुरुआत की गई है। इसके लिए मुख्य निर्वाचन कार्यालय का इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया है।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने युवाओं को चुनाव से जोड़ने के लिए इंस्टाग्राम पर अभियान शुरू किया है। इसके तहत मतदान जागरूकता संबंधी रील बनाकर सीईओ को टैग करने वालों को चुनाव आयोग की ओर से 500 से 1000 रुपये पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, युवाओं को मतदान से ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए ये शुरुआत की गई है। इसके लिए मुख्य निर्वाचन कार्यालय का इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया है। जागरूकता अभियान के तहत मतदान जागरूकता संबंधी रील बनानी है।
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस में भी विश्वास जगाती दूसरी पांत, उम्रदराज नेताओं के लिए वापसी आसान नहीं
विज्ञापन
इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को टैग करते हुए पोस्ट करनी है। अपनी रील में हैशटैग #instareel, #CEOUttarakhand, #electionreelcomparison हैशटैग जरूर लिखें। इसके बाद चुनाव आयोग की टीम उन्हें पुरस्कृत करेगी और पुरस्कार स्वरूप 500 से 1000 रुपये इनाम दिया जाएगा।
Trending Videos
अपने नेता की जानकारी मोबाइल पर देखें
अगर आप अपने प्रत्याशी की पूरी जानकारी देखना चाहते हैं, तो इसके लिए प्ले स्टोर से Know Your Candidate एप को डाउनलोड कर लें। इस पर सभी उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि व अन्य विवरण आसान से देख सकते हैं।