फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 BJP will decide dates of nomination with candidates today

Lok Sabha Election: प्रत्याशियों के नामांकन 22 से 27 मार्च के बीच संभव, चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई

Mon, 18 Mar 2024 11:49 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Mar 2024 11:49 PM IST
सार

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक हुई। इस दौरान नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार और बड़े नेताओं की रैलियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान चुनाव प्रचार में तेजी लाने के साथ ही हर वर्ग से संपर्क के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 BJP will decide dates of nomination with candidates today
उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों के नामांकन 22 से 27 मार्च के बीच हो सकते हैं। सभी प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज मंगलवार को नामांकन की तिथियां घोषित हो जाएंगी। इन कार्यक्रमों में केंद्रीय नेताओ की भी मौजूदगी हो सकती है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक हुई। इस दौरान नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार और बड़े नेताओं की रैलियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान चुनाव प्रचार में तेजी लाने के साथ ही हर वर्ग से संपर्क के निर्देश दिए गए। बैठक में तय हुआ कि  चुनाव प्रचार में प्रदेश संगठन के साथ ही बूथ और पन्ना स्तर तक समन्वय बनाने और बूथ स्तर पर छोटी छोटी बैठकों का आयोजन किए जाएंगे। धामी सरकार के दो साल पूरे होने, अगले माह 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस सहित कई  कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भी निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत होने वाली प्रधानमंत्री व अन्य शीर्ष नेताओं की रैलियों के लिए सभी लोकसभाओं से रिपोर्ट मांगी गई है।  मंगलवार तक यह सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा और माला राज्यलक्ष्मी शाह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी को पांचों सीटें जिताकर देना हमारा दायित्वः धामी 
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि पीएम मोदी उत्तराखंड को एक परिवार की तरह मानते हैं। लिहाजा अब हम सभी का दायित्व है कि अपने परिवार के संरक्षक को रिकॉर्ड मतों से सभी पांचों सीट जीतकर दें। धामी ने कहा कि राज्य के लोगों में मोदी जी को फिर से पीएम बनाने को लेकर जबरदस्त उत्साह है। मोदी का उत्तराखंड से कर्म और मर्म का रिश्ता है ।

केंद्र से राज्य को निर्बाध बिजली आपूर्ति का अनुरोध किया
हाल के दिल्ली दौरे पर पूछे सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की कई योजनाएं विभिन्न मंत्रालयों में मंजूर हुई हैं उन योजनाओं के संदर्भ में वह दिल्ली गए थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने अप्रैल के बाद भी राज्य को निर्बाध बिजली सुनिश्चित करने के संदर्भ में अनुरोध किया है। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर आज पूरे देश में बड़ी सं ।ख्या में विपक्षी दलों के नेता व कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। यही कारण है कि विपक्षी दलों को आज या तो प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं या फिर उनके नेता चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। -दुष्यंत गौतम, प्रदेश चुनाव प्रभारी, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed