फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Result #india News Update seat wise details

महासंग्राम 2019: मोदी लहर से उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भगवा बुलंद, पढ़ें किसे मिले कितने वोट

Fri, 24 May 2019 09:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 24 May 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Result #india News Update seat wise details
देहरादून में युवती ने कुछ इस तरह किया खुशी का इजहार - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर कमल खिल गया है। बंपर जीत के साथ पार्टी ने अब तक का सर्वाधिक मत प्रतिशत हासिल करने का रिकार्ड भी रच दिया है। मोदी लहर में भाजपा को 60.7 प्रतिशत मत मिले, जो वर्ष 2014 के मुकाबले पांच प्रतिशत अधिक हैं। जबकि कांग्रेस का वोट शेयर तीन प्रतिशत घटा है। नैनीताल सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत को 339096 वोटों से मात दी। वहीं हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक ने 258729 वोट से जीत दर्ज की। वहीं पौड़ी गढ़वाल सीट पर भाजपा से तीरथ सिंह रावत ने 302669 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूूडी को मात दी। वहीं टिहरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी मामला राज्य लक्ष्मी शाह ने 300586 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह को मात दी। अल्मोड़ा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी अजय टम्टा ने 232986 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को मात दी। 

विज्ञापन

 

हरिद्वार सीट पर भाजपा के प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक को 665674 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीष कुमार को 406945 वोट मिले हैं।

विज्ञापन

पौड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत 506980 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी 204311 वोट मिले हैं।
टिहरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह 565333 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह 264747 वोट मिले हैं।
नैनीताल सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को 772195  वोट और कांग्रेय प्रत्याशी हरीश रावत को 433099  वोट मिले हैं। 
अल्मोड़ा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय टमटा 444651 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टमटा 211665 वोट मिले हैं।
 
पार्टी  आगे जीते कुल 2014
भाजपा 00 5 05 05
कांग्रेस 00 00 00 0
अन्य 00 00 00 0
         

पौड़ी : गुरु के पुत्र पर शिष्य की विजय

भाजपा को दूसरी बड़ी जीत गढ़वाल में मिली। यहां पार्टी ने सांसद बीसी खंडूड़ी के चुनाव लड़ने से इनकार करने पर उनके राजनीतिक शिष्य तीरथ सिंह रावत पर विश्वास जताया। विस चुनाव में तीरथ ने टिकट काटने के बाद भी पार्टी में आस्था जताई थी, इसी का ईनाम उन्हें मिला। तीरथ के सामने उनके राजनीतिक गुरु बीसी खंडूड़ी के ही पुत्र मनीष खडूड़ी को कांग्रेस ने टिकट दिया था। गुरु शिष्य और गुरु पुत्र के बीच की इस जंग से बीसी खंडूड़ी दूर रहे, इसका नुकसान पुत्र मनीष को हुआ। सैनिकों और पूर्व सैनिकों की सर्वाधिक संख्या वाली सीट पौड़ी पर राष्ट्रवाद का मुद्दा सर्वाधिक हावी रहा।

नैनीताल : हरीश रावत की सबसे बड़ी हार

नैनीताल से पार्टी ने प्रदेश में अपने सबसे बड़े चेहरे हरीश रावत को उतारा। रावत पहले हरिद्वार से दावेदार थे, लेकिन अंतिम समय में भाजपा के नैनीताल से प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को उतार कर हरीश रावत ने जिद कर नैनीताल का टिकट ले लिया। कांग्रेस की प्रदेश में करारी हार के कारणों में बड़ी वजह हरीश रावत का नैनीताल पलायन भी माना जा रहा है। इससे दो ओर सीटों हरिद्वार और अल्मोड़ा का समीकरण बिगड़ गया।

नतीजा यह हुआ कि प्रदेश में सबसे बड़ी हार हरीश रावत को झेलनी पड़ी। उनके सारे गणित गड़बड़ा गए और करीब सवा तीन लाख मतों के अंतर से भट्ट ने उन्हें मात दी। भट्ट की लोकसभा चुनाव में पहली जीत का बड़ा कारण संगठन की पूरी ताकत झोंकने के साथ भगत सिंह कोश्यारी का साथ भी रहा।

विज्ञापन

टिहरी : राजपरिवार का वर्चस्व बरकरार

टिहरी में भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह की जीत राष्ट्रवाद के साथ जनता की राजपरिवार के प्रति आस्था प्रतीत हो रही है। माला के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह रवाईं जौनसार में अपनी मजबूत पकड़ के बावजूद करीब तीन लाख वोटों से हारे। तीसरी बार कांग्रेस की टिहरी में हार ने एक बार फिर साबित किया है कि राजपरिवार का वर्चस्व बरकरार है।
 

हरिद्वार : राष्ट्रवाद व हिंदुत्व का मिला फायदा

हरिद्वार सीट में भाजपा के रमेश पोखरियाल निशंक और कांग्रेस के अंबरीश कुमार में मुकाबला एकतरफा रहा। यहां अल्पसंख्यक वोटों के बावजूद कांग्रेस खास नहीं कर पाई। भाजपा को राष्ट्रवाद के साथ हिंदुत्व का फायदा इस सीट पर मिला है। इसी के चलते निशंक ने पिछली बार के मुकाबले अपनी जीत के अंतर का रिकार्ड सुधार लिया है। 

अल्मोड़ा : संगठनात्मक ताकत ने दिलाई जीत

अल्मोड़ा में भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा के खिलाफ चुनावों की शुरुआत में सत्ता विरोधी लहर थी, लेकिन भाजपा की संगठनात्मक ताकत ने अजय को जीत दिलवा दी। हरीश रावत के नैनीताल से लड़ने के चलते कांग्रेस के अल्मोड़ा प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को नुकसान पहुंचा। अल्मोड़ा हरीश की पुरानी सीट है, जिसके चलते नैनीताल में हरीश के पक्ष में प्रचार करने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस अल्मोड़ा से पहुंचे। इससे प्रदीप का नेटवर्क कमजोर पड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed