मिशन 2019: भाजपा की संगठनात्मक ताकत ने राज्य मंत्री अजय टम्टा को दिलाई जीत, ये है इनका प्रोफाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की अल्मोड़ा सीट पर भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा के खिलाफ चुनावों की शुरुआत में सत्ता विरोधी लहर थी, लेकिन भाजपा की संगठनात्मक ताकत ने अजय को जीत दिलवा दी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को 232986 वोटों के अंतर से हराया। अजय टम्टा को 444651 और प्रदीप टम्टा को 211665 वोट मिले हैं।
हरीश रावत के नैनीताल से लड़ने के चलते कांग्रेस के अल्मोड़ा प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को नुकसान पहुंचा। अल्मोड़ा हरीश की पुरानी सीट है, जिसके चलते नैनीताल में हरीश के पक्ष में प्रचार करने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी अल्मोड़ा से पहुंचे। इससे प्रदीप का नेटवर्क कमजोर पड़ गया।
बता दें कि वर्ष 2014 में उत्तराखंड राज्य में अल्मोड़ा संसदीय सीट से अजय टम्टा का विजयी हुए थे। उन्हें 348186 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को 95690 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 52.41 प्रतिशत वोट पड़े थे।
प्रोफाइलः
अजय टम्टा केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री
जन्मतिथि - 16 जुलाई 1972
पद - सांसद (2014)
परिवार - पत्नी सोनल टम्टा (लेक्चरर), एक पुत्री
शिक्षा - इंटर पास
संपत्ति - 63.66 लाख
व्यवसाय - राजनीति
2007 से 2012 तक उत्तराखंड विधान सभा के सदस्य रहे।
2007 से 2008 तक उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री रहे।
2008 से 2009 तक उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे।
मई, 2014 में 16वीं लोक सभा के लिए निर्वाचित हुए।
14 अगस्त 2014 से अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण संबंधी समिति के सदस्य हैं।