फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Live Voting Delayed due to Evm and vvpat Problem

महासंग्राम 2019: उत्तराखंड में मतदान शुरू होते ही जवाब दे गई ईवीएम और वीवीपैट

Thu, 11 Apr 2019 06:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Apr 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Live Voting Delayed due to Evm and vvpat Problem
ईवीएम खराब होने के बाद इंतजार में बैठे वोटर - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। सुबह सात बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू होते ही ईवीएम व वीवीपैट जवाब देने लगी।

विज्ञापन


इस वजह से कई बूथों पर कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित रहा। शिकायतें मिलने पर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से रिजर्व में रखी ईवीएम व वीवीपैट बूथों पर पहुंचा कर मतदान की प्रक्रिया को शुरू कराया। 
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग की ओर जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार को प्रदेश के सभी 11229 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू किया गया। इससे पहले प्रत्येक बूथ पर 50 मतों का मॉक पोल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान की प्रक्रिया शुरू होते ही कई बूथों पर ईवीएम व वीवीपैट मशीनें जवाब देने लगी। वीवीपैट पर प्रिंटिंग पेपर फंसने की शिकायतें आई। पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, देहरादून, विकासनगर, ऊधमसिंह नगर समेत अन्य क्षेत्रों से निर्वाचन आयोग के कंट्रोल रूम में ईवीएम व वीवीपैट में तकनीकी खराबी आने की शिकायत मिली।

जिला निर्वाचन अधिकारियों ने तत्काल संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से बूथों पर ईवीएम व वीवीपैट पहुंचा कर खराब मशीनों को बदला। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या का कहना है कि पूरे प्रदेश से 151 बूथों पर वीवीपैट, 90 में बीयू और सीयू को बदला कर मतदान को सुचारू कराया गया। 

जिलों में बूथ वार ईवीएम व वीवीपैट की व्यवस्था

जिला                बूथ        बीयू        सीयू         वीवीपैट
पिथौरागढ़            587    887        1019        926
अल्मोड़ा            876    1234        1505        1295
चंपावत            321        468        564            503
नैनीताल            943        1320     1650        1335
ऊधमसिंह नगर    1402    1843        2518        2183
बागेश्वर            370        568         646            566
हरिद्वार            1675        2143        3547        2929
चमोली            546        799            1000        815
पौड़ी                899        1258        1557        1300
उत्तरकाशी        531        738            1259        851
रुद्रप्रयाग        355            509            635        558
टिहरी            927            1288         1634        1358
देहरादून        1797            1797        3084        2584    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed