फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand lockdown: youth hide himself in oil tanker reached gopeshwar police arrested

Uttarakhand Lockdown: कोटद्वार से गौचर तक तेल के टैंकर में पहुंचा युवक, पुलिस ने गिरफ्तार कर किया क्वारंटीन

Sat, 04 Apr 2020 09:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 04 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand lockdown: youth hide himself in oil tanker reached gopeshwar police arrested
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

कोटद्वार से गौचर तक तेल के टैंकर में, यहां से मैठाणा तक बाइक में और फ़िर 13 किलोमीटर पैदल चलकर एक युवक गोपेश्वर पहुंचा। थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर क्वारंटीन के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष सतेंद्र नेगी ने बताया कि युवक का परिवार गोपेश्वर में रहता है और वह लॉकडाउन में ही छिपकर कोटद्वार गया था। युवक का मेडिकल परीक्षण कर क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


ट्रक में छिपकर रुद्रप्रयाग पहुंचे नजीबाबाद के 18 लोगों को किया क्वारंटीन 

लॉकडाउन के दौरान राशन की सप्लाई में लगे ट्रक में छिपकर रुद्रप्रयाग पहुंचे नजीबाबाद के 18 लोगों को सतपुली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन में आईपीसी की धारा 188 में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक सीज कर सभी गिरफ्तार लोगों को कोटद्वार के क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है। वहीं चमोली जिले में एक फर्जी एंबुलेंस से पोखरी पहुंचे तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर क्वारंटीन कर दिया गया।

दो युवक  350 किमी. पैदल चलकर ग्वालदम पहुंचे

थराली थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि बुधवार शाम को गढ़वाल और कुमाऊं की सीमा ग्वालदम में लॉकडाउन के दौरान चेकिंग की जा रही थी कि इसी दौरान दो युवक छिपकर जाते दिखाई दिए। इस पर दोनों युवकों सुरेश चंद्र (34) ग्राम लिंगड़ी पोस्ट बोरागाड तहसील देवाल, जिला चमोली, दयाल राम (32) ग्राम कोटेडा, पोस्ट बोरागाड तहसील देवाल को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि वह मुंबई में नौकरी करते हैं। लॉकडाउन के दौरान 31 मार्च को उत्तराखंड में वाहनों की आवाजाही खोली गई तो वे दोनों मुंबई से मुरादाबाद तक वाहन से पहुंच गए, लेकिन जब 31 मार्च को उत्तराखंड आने पर रोक लगा दी तो वे दोनों मुरादाबाद से 26 मार्च को गांव के लिए पैदल ही निकल पड़े।

जंगलों के रास्ते करीब 350 किमी. पैदल चलकर ग्वालदम पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवकों का घर देवाल ब्लॉक के लिंगड़ी व कोटेटा गांव में हैं। उन्हें जीएमवीएन ग्वालदम में क्वारंटीन के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed