फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand lockdown: Six Jamati Isolate after Return from Najibabad Jamaat

Coronavirus uttarakhand: नजीबाबाद से लौटे छह जमातियों को आइसोलेशन में रखा, विदेश से लौटा युवक भी भर्ती

Fri, 03 Apr 2020 07:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Apr 2020 07:27 PM IST
सार

  • सभी जमातियों के सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी लैब भेजे
  • विदेश से रुद्रपुर लौटे युवक को भी बुखार की शिकायत

विज्ञापन
Uttarakhand lockdown: Six Jamati Isolate after Return from Najibabad Jamaat
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में जमातियों के पकड़े जाने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। नजीबाबाद से जमात में शामिल होकर लौटे छह और जमाती रुद्रपुर के दिनेशपुर में पकड़े गए। सभी को रुद्रपुर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जमातियों के सैंपल लेकर जांच के लिए हल्द्वानी लैब भेज दिए हैं। जमातियों की आवाजाही बढ़ने से पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। मुख्य मार्गों के अलावा संपर्क मार्गों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


ऊधमिसंह नगर जिले में लगातार जमातियों के लौटने से पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार को दिनेशपुर में जयनगर नंबर तीन गूजर खत्ता में  नजीबाबाद से जमात में शामिल होकर लौट रहे छह जमातियों को पुलिस ने पकड़ लिया। सूचना पर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह और एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा भी मौके पर पहुंचे और जमातियों से जानकारी ली। पुलिस के अनुसार सभी जमाती 30 मार्च की शाम गूजर खत्ता में पहुंचे थे।
विज्ञापन


ये लोग नजीबाबाद में जमात में शामिल होने के बाद रामपुर के रास्ते घर आए थे। पुलिस उन्हें रुद्रपुर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी के सेंपल जांच को भेजे हैं। इनमें तीन जमाती नाबालिग हैं। बता दें कि बुधवार को रुद्रपुर में 13 जमाती पकड़े  गए थे, जिनमें तीन की रिपोर्ट पॉजीटिव निकली है। इसके बाद से ही जमातियों को लेकर पुलिस खासी गंभीरत है। इस संबंध में एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने कहा कि सभी जमातियों ने स्वयं ही जमात की शामिल होने की बात कही थी। उन्हें एहतियातन रुद्रपुर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया एक संदिग्ध

रुद्रपुर में एक महीने पहले विदेश से लौटे युवक की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। युवक में मिले लक्षणों को देखते हुए अस्पताल की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच के लिए सेंपल लिया।

युवक को अस्पताल में ही आइसोलेशन वार्ड में रखा है। जानकारी के अनुसार, शहर की एक पॉश कालोनी में रहने वाले युवक को बुखार की शिकायत पर परिजन उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। जांच में युवक को बुखार के साथ ही खांसी, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

युवक एक महीने पहले ही टर्की से लौटा था। युवक की ट्रेवल हिस्ट्री और लक्षणों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई थी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक का सेंपल जांच के लिए लिया गया। इसके साथ ही युवक को एहतियातन अस्पताल के ही आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

दिल्ली से आए युवक समेत पांच लोग क्वारंटीन

गौचर से मुरादाबाद जा रहे तीन मजदूरों को चौकी पुलिस सिमली के जवानों ने क्वारंटीन सेंटर भेज दिया। जबकि नाराणबगड़ में एक ट्रक चालक और रुद्रप्रयाग में दिल्ली से आए एक युवक का चालान कर उसे क्वारंटीन सेंटर भेजा गया।

सिमली के चौकी इंचार्ज अमित नौटियाल ने बताया कि शुक्रवार को सिमली में चेकिंग के दौरान तीन मजदूर ओम प्रकाश, हेमराज और राजेंद्र को पकड़ा। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वह गौचर से पैदल मुरादाबाद जा रहे थे। इस पर पुलिस ने तीनों मजदूरों को गौचर में क्वारंटीन कर दिया। वहीं पॉलिटेक्निक भवन में क्वारंटीन में रखे गए लोगों के मनोरंजन के लिए गैरसैंण प्रशासन ने टेलीविजन लगा दिया है।

सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डॉ. फिरोजखान ने बताया कि अभी क्वारंटीन सेंटर में 26 लोग हैं। वहीं नारायणबगड़ के परखाल में बृहस्पतिवार को पकड़े गए ट्रक चालक को जमानत पर रिहा कर दिया और जिन लोगों को चालक ट्रक में छुपाकर रामनगर ले जा रहा था उनको क्वारंटीन सेंटर भेजा गया।

वहीं रुद्रप्रयाग में डीएम व पुलिस अधीक्षक ने भीरी से लेकर मक्कू गांव का भ्रमण कर लोगों को कोराना संक्रमण के प्रति जागरूक किया। क्षेत्र के कई गांवों का ड्रोन कैमरा से जायजा भी लिया गया। इस दौरान सड़क पर बेवजह घूम रहे दिल्ली से आए एक युवक का चालान कर उसे क्वारंटीन केंद्र भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed