फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand lockdown: Raja ji tiger Reserve make Team for Stop Elephant travelling to Market Area

Lockdown Uttarakhand: आबादी क्षेत्र में बढ़ी जंगली जानवरों की आवाजाही, रोकने को टाइगर रिजर्व प्रशासन ने बनाई टीमें

Fri, 03 Apr 2020 05:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Apr 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand lockdown: Raja ji tiger Reserve make Team for Stop Elephant travelling to Market Area
- फोटो : फाइल फोटो

हरिद्वार में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन ने हाथियों सहित अन्य जंगली जानवरों को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने के लिए दो टीमें बनाई हैं। इसके साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए रेस्क्यू टीम को भी तैयार किया गया है।

विज्ञापन


मालूम हो कि बृहस्पतिवार की रात दो जंगली हाथी शहर के अंदर घुस गए थे। दोनों हाथी घंटों तक हरकी पैड़ी के घाट के साथ रेलवे ट्रैक पर चहल कदमी करते रहे। गनीमत रही कि किसी को हाथी ने कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इस घटना के बाद पार्क प्रशासन ने हाथियों के अलावा अन्य जंगली जानवरों को आबादी में आने से रोकने के लिए टीम गठन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के वन्य जीव प्रतिपालक कोमल सिंह ने बताया कि दो वन क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में दो टीमों का गठन कर दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह रावत के नेतृत्व में एक टीम हरिद्वार शहर से लेकर मोतीचूर तक गश्त करेगी और दूसरी टीम वन क्षेत्राधिकारी अचल गौतम के नेतृत्व में मोतीचूर से नेपाली फार्म तक। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग भी हुआ सतर्क

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए रेस्क्यू टीम को भी तमाम संसाधनों के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। आबादी क्षेत्र में घुसे हाथियों की धमाचौकड़ी को लेकर वन विभाग भी अब सतर्क हो गया है।

वन विभाग ने राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की सीमा पर गश्त बढ़ाने के साथ ही कर्मचारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। हरिद्वार वन प्रभाग के रेंजर दिनेश नौटियाल ने बताया कि आबादी क्षेत्र में जंगली जानवरों को आने से रोकने के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed