फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown : No decision on proposed electricity tariff

Lockdown: उत्तराखंड में प्रस्तावित बिजली टैरिफ पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं, सभी तैयारियों पूरी

Thu, 16 Apr 2020 10:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 16 Apr 2020 10:58 AM IST
सार

  • नियामक आयोग सुनवाई के साथ ही नए टैरिफ को लेकर कर ली थी पूरी तैयारी
  • फिलहाल लॉकडाउन की बजह से स्थगित की नए टैरिफ लागू करने की प्रक्रिया

विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown : No decision on proposed electricity tariff
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड में प्रस्तावित बिजली टैरिफ पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं हुआ है। हालांकि टैरिफ को लेकर सुनवाई के साथ ही अन्य सभी तैयारी विद्युत नियामक आयोग ने पूरी कर ली थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से टैरिफ जारी नहीं किया जा सका। इस माह भी इस पर कोई फैसला न होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों की माने तो इस बार उपभोक्ताओं को बढ़े बिजली दरों से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


दरअसल, हर साल विद्युत नियामक आयोग बिजली की नई दरें घोषित करता है। इसके लिए बिजली कंपनियों उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल), पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के प्रस्तावों पर विचार करने के बाद नियामक आयोग जन सुनवाई करता है और इसके बाद बिजली नई दरें घोषित करता है।
विज्ञापन


बिजली कंपनियों के प्रस्तावों के साथ ही जन सुनवाई का कार्य भी नियामक आयोग पूरा कर चुका है। बस अब इस पर अंतिम मुहर लगाकर दरें घोषित करनी थी। नियामक आयोग ने पहले इसके लिए मार्च के अंतिम सप्ताह में घोषणा करनी की बात कही थी। जिसके बाद अप्रैल से नई दरें घोषित होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद

लेकिन ऐन वक्त पर कोरोना का संकट छा जाने और लॉकडाउन होने के कारण नियामक आयोग को अपनी कार्रवाई रोकनी पड़ी। टैरिफ पर सभी कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन फिलहाल नया टैरिफ घोषित करने पर अभी कोई निर्णय नहीं हो पाया है।

सूत्रों की माने तो लॉकडाउन और कोरोना संकट को देखते हुए फिलहाल नियामक आयोग इस बार नया टैरिफ लागू करने से हाथ पीछे खींच सकता है। जिससे प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि नियामक आयोग का कहना है कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।

यूपीसीएल ने 12 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का दिया है प्रस्ताव

नए टैरिफ में यूपीसीएल ने अपने खर्चों आदि को शामिल करते हुए बिजली के दरों में 12 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव नियामक आयोग को दिया है। इसके अतिरिक्त यूजेवीएनएल और पिटकुल ने भी अपना प्रस्ताव नियामक आयोग को सौंपा है।

टैरिफ से संबंधित सभी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। लेकिन अभी तक इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। लॉकडाउन की वजह से अभी तक नया टैरिफ लागू नहीं किया गया है। जल्द ही इस पर फैसला होने की उम्मीद है।
- नीरज सती, सचिव विद्युत नियामक आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed