फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown Live Update: Today All Breaking after Relaxation in nine Districts

Uttarakhand Lockdown: कोरोना संक्रमित आने के बाद ऋषिकेश की 20 बीघा कॉलोनी सील, बैंक से लेकर दुकानें सब रहेंगे बंद

Sun, 26 Apr 2020 08:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 Apr 2020 08:32 PM IST
सार

  • जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश, तीन मई तक 20 बीघा कॉलोनी गली नंबर 3 के लोग पूरी तरह रहेंगे अंदर

विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown Live Update: Today All Breaking after Relaxation in nine Districts
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नगर निगम देहरादून और डोईवाला क्षेत्र के बाद अब ऋषिकेश 20 बीघा कॉलोनी गली नंबर 3 को सील कर दिया गया है। यहां तीन मई तक लोग पूरी तरह से कॉलोनी के अंदर रहेंगे। वहीं, इलाके के सभी बैंक, प्रतिष्ठान और दुकानें बंद रहेगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को यह आदेश बीते शनिवार को एम्स के नर्सिंग अफसर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने पर जारी किया। आदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि इस इलाके में जरूरी वस्तुओं की सप्लाई प्रशासन की ओर से कराई जाएगी। वहीं, परिवार का एक सदस्य ही खरीदारी के लिए बाहर निकलेगा।

विज्ञापन


मोबाइल वैन के जरिये दूध की सप्लाई की जाएगी। इसके अलावा नगर निगम ऋषिकेश को सफाई व्यवस्था के साथ ही मुनादी कर लोगों को जागरुक करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पुलिस इलाके की बैरिकेडिंग करेगी। सीएमओ को इलाके में सामुदायिक स्वास्थ्य पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हें। जिलाधिकारी ने कहा कि अगर कोई इमरजेंसी है तो लोग पुलिस के टोल फ्री नंबर 112 में संपर्क कर सकते हैं। वहीं, आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पढ़ें...अन्य जगह के खास अपडेट

-रायवाला पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन कर चोरी छिपे दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष हेमंत खंडूरी ने बताया कि सप्त ऋषि बैरियर पर चेकिंग के दौरान हरिद्वार की ओर से आ रही कार को रुकने का इशारा किया गया, मगर वाहन चालक ने कार को तेज गति से दौड़ा दिया। मोबाइल पुलिस ने उक्त कार का पीछा किया, तो लाल तप्पड़ के समीप कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, इससे उसका टायर फट गया। थानाध्यक्ष ने चारों की पहचान शुभम गुप्ता निवासी तिलक रोड देहरादून, कार्तिक गर्ग निवासी लक्खीबाग देहरादून, रजत पुंडीर निवासी काली मंदिर एनक्लेव जीएमएस रोड देहरादून, शुभम जैन निवासी मोती बाजार देहरादून के रूप में कराई। पुलिस ने कार को सीज कर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

-उत्तराखंड में दो और कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। ऋषिकेश स्थित एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में एक नर्सिंग ऑफिसर में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला है। स्वास्थ्य महानिदेश डॉ. अमिता उप्रेती ने नर्सिंग ऑफिसर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि नर्सिंग ऑफिसर यूरोलॉजी विभाग से हैं। वहीं, दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हो गई है।

-रुद्रपुर में लॉकडाउन के दौरान बाहरी राज्यों से चोरी-छिपे आने वाले लोगों का सिलसिला थम नहीं रहा है। रामपुर से छह लोग बिना परमिशन के रुद्रपुर पहुंच गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें 14 दिन क्वारंटीन कर दिया है।  

-चंपावत ग्रामीण क्षेत्रों में मिली रियायत के बाद पाटी में जूते की दुकान में खरीददारी के लिए पहुंचे। वहीं, हल्द्वानी इंदिरा नगर में राशन खरीदने के लिए लोगों की लगी लाइन लग गई।

-बारिश के कारण देहरादून में आज लोगों की आवाजाही सुबह से ही कम दिखी। सब्जी मंडी में भी लोग सामान लेने नहीं पहुचे। वहीं पुलसकर्मी में भी छाता ओढ़कर ड्यूटी करते नजर आए।

विज्ञापन

पढ़ें अन्य खास अपडेट

- ग्रीन जोन में शामिल होने के कारण चंपावत समेत कई पहाड़ी जिलों में मिली छूट के बाद आवश्यक सामग्री की दुकानों के अतिरिक्त कुछ अन्य दुकानें भी सुबह से खुल गई। साप्ताहिक बंदी का दिन होने के कारण बाजार में अन्य सामान की काफी कम दुकानें खुली हैं। जो दुकानें खुली, उनमें व्यापारी साफ-सफाई करवाते नजर आए। हालांकि लोग ज्यादा नहीं पहुंचे।

- रानीखेत में आज सुबह दुकानें नहीं खुली। लोग पहुंचे तो पुलिस कहा कहना था कि जिला प्रशासन के पास अभी कोई आदेश नहीं पहुंचा है। जो दुकानें खुली भी थीं उन्हें पुलिस ने बंद करा दिया।

- ग्रीन जोन में आने के बाद भी चमोली जिले के गोपेश्वर में आज भी सुबह साढ़े नौ बजे तक दुकानें नहीं खुली। इक्का दुक्का लोग ही चहलकदमी करते नजर आए।

-हरिद्वार के मेला अस्पताल में भर्ती तीन संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं। उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। इनमें एक पनियाला, दूसरा पांवधोई, तीसरा भगवानपुर के मानकपुर माजरा है।  अब यहां पांच मरीज रह जाएंगे जिनका इलाज चल रहा है। जिनमें दो मरीजों की एक बार की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिनमें एक महिला मानकपुर माजरा की तो दूसरा हाथरस का मजदूर है। इनके सैंपल दोबारा से लिए जा चुके हैं। मेला अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर राजेश गुप्ता ने बताया कि टीम के प्रयास और मरीजों के सहयोग करने से मरीज ठीक हो गए हैं। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि हरिद्वार जनपद भी ज्ल्द ही रेड जोन से बाहर होकर ग्रीन जोन में शामिल हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed