फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Coronavirus Lockdown Live Updates News in Hindi: very few people seen on roads

Uttarakhand Lockdown: 68 हजार कर्मचारियों का चार-चार लाख रुपये का बीमा, मीडियाकर्मियों के लिए व्यवस्था जल्द

Mon, 30 Mar 2020 10:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 30 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Coronavirus Lockdown Live Updates News in Hindi: very few people seen on roads
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड सरकार ने कोरोना संक्रमण से बचाव कार्यों में फ्रंटलाइन पर कार्यरत 68 हजार कार्मिकों को चार-चार लाख रुपये का बीमा लाभ दिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रदेश सरकार ने कोरोना वारियर्स को जीवन बीमा का लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से व्यवस्था की है। एक वर्ष के जीवन बीमा के लिए 17 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों का बीमा केंद्र सरकार के स्तर से किया जा चुका है। ऐेसे में प्रदेश सरकार ने 22523 पुलिस कर्मियों, 7988 अन्य सफाई कर्मियों, 14379 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 4924 मिनी आंगनबाड़ी सहायिका, 464 सुपरवाइजर, 78 हजार डीपीओ, जीएमवीएन और केएमवीएन के तीन हजार कार्मिक, एसईओसी के पांच सौ कार्मिकों को बीमा कवर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों के लिए अलग से व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। जिसके आदेश जल्द जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

 

यहां पढ़ें दिनभर के बड़े अपडेट

-पहाड़ों की रानी मसूरी में एलआईयू और आईबी के द्वारा मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के घरों पर रह रहे चार विदेशियों को चिन्हित कर उन्हें क्वारंटीन किया गया। वहीं फ्रांस से लौटी मसूरी निवासी एक युवती को भी क्वारंटीन किया गया । एलआईयू और आईबी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जानकारी के अनुसार उनको बताया गया कि 4 विदेशी जिसमें 3 महिलाएं और एक पुरुष अलग-अलग जगह लोगों के घरों पर रह रहे हैं। वही हाल ही में फ्रांस के दौरे से लौटी मसूरी की युवती का हालचाल लिया गया। उनको 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया व 14 दिन तक घरों के अंदर ही रहने के निर्देष दिये। 

-कोटद्वार में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने शहर से सटी यूपी-यूके की सीमाओं को रविवार रात को सील कर दिया है। अब केवल आवश्यक सेवाओं के वाहनों की आवाजाही ही कौड़िया चेक पोस्ट से हो पाएगी। एडीएम डा. एसके बरनवाल, एसडीएम योगेश मेहरा और कोतवाल मनोज रतूड़ी यूपी बॉर्डर पर कौड़िया चेक पोस्ट पहुंचे। यहां उन्होंने यूपी से लगी अंतरराज्यीय सीमा को सील कर दिया। इसके साथ ही यूपी बॉर्डर पर सनेह चेक पोस्ट और हरिद्वार जनपद से लगी चिलरखाल बैरियर को भी सील कर दिया गया है। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार यूपी से आवश्यक वस्तुओं के वाहन ही चलेंगे। इसके अलावा सीमा पर पैदल आवाजाही को भी प्रतिबंधित किया गया है।

-पिथौरागढ़ में प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि लॉक डाउन के कारण फंसे लोगों के लिए स्कूलों में रहने और खाने की व्यवस्था की जाएगी। सभी स्कूलों में मिड डे मील के इंतजाम हैं। प्रशासन राशन उपलब्ध कराएगा और भोजन माताएं खाना बनाएंगी। उन्होंने डीएम डा.विजय कुमार को निर्देश दिए कि इस सबकी व्यवस्था करें। 

- रुद्रपुर के चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में 38 लोगों को  क्वारंटीन वार्ड में रखा गया है। इसमें चार बच्चे शामिल हैं। ये यूपी बॉर्डर को पार कर रुद्रपुर आ रहे थे।

- हल्द्वानी स्पोट्र्स स्टेडियम में डीडीहाट निवासी खीम सिंह को रोका गया है। खीम सिंह ने बताया कि उनका सुशीला तिवारी अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन हुआ है। हल्द्वानी में बृजलाल  अस्पताल के पास बहू के साथ किराए के मकान में रहते हैं। उनका बेटा सेना में है। आज टांके कटाने के लिए अस्पताल आते समय पुलिस उन्हें पकड़ कर यहां ले आई। कागज दिखाने के बाद भी नहीं जाने दिया।
 

- उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सोमवार को राज्य के तीन अस्पतालों में बात कर करोना वायरस की जांच और उपचार को लेकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। राज्यपाल ने सीधे डॉक्टरों, नर्सों और प्रयोगशाला अधीक्षकों से बात की । राज्यपाल ने भर्ती कोरोना वायरस के मरीज़ों का हाल भी जाना। राज्यपाल ने सभी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ़ और पैरामेडिकल स्टाफ़ का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में उनका योगदान अमूल्य है। राज्यपाल ने राजकीय सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी की प्रयोगशाला में डॉ. अनीता रावत , दून अस्पताल की सहायक नर्सिंग अधीक्षिका रामेश्वरी नेगी और मिलिट्री अस्पताल के डॉक्टर कैप्टन युगांक गुप्ता से भी बात की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा करोना वायरस से लड़ने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं और इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए आह्वान में राज्यपाल ने  पीएमसीएआरईएस फंड हेतु अपना एक माह का वेतन प्रदान करने का निर्णय भी लिया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में राज्य और केंद्र सरकार के सहयोग हेतु यथाशक्ति योगदान दें।


- हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर सिडकुल थाने में 58 ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को पता चला कि सिडकुल की फैक्ट्रियों में लेबर सप्लाई करने वाले कुछ ठेकेदार कामगारों को बिना पैसे दिए घर भगा रहे हैं। ऐसे 58 ठेकेदारों को चिन्हित कर पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं हरिद्वार में ही प्राइवेट बसों में फर्जी अनुमति पत्र लगाकर यात्रियों को दूसरे प्रदेश ले जाने की भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में एसएसपी ने तीन बसों को सीज कर केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। हरिद्वार में मंडी चौक के पास आज ये कार्रवाई की गई।

- रुड़की में लोगों की भीड़ पर अब ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। पूरे शहर में ड्रोन से पूरे दिन निगरानी की जा रही है।  भीड़ ना जुटे इसके लिए लोगों से घर से बाहर न निकलने की अपील जा रही है । कार चालकों पर सख्ती से कारवाई की जा रही है। रुड़की में मदद के लिए लिए लोगों के हाथ बढ़ रहे हैं । रुड़की में भारत नगर निवासी रिटायर फौजी राम सिंह नेगी ने मदद के लिए सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट नेगी को प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख का चेक दिया और सभी देशवासियों से अधिक से अधिक मदद करने की अपील की।
 

सीमा पर अंतरराष्ट्रीय झूला पुलों के खुलने का इंतजार कर रहे 600 नेपाली मजदूर

- उत्तराखंड में लॉकडाउन के दौरान अब कोई भी मकान मालिक छात्रों और श्रमिकों से एक माह की अवधि के लिए किराया नहीं मांग सकेंगे। इस संबंध में आज शासन से आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें आदेश दिए गए हैं कि उद्यागों और दुकानों में काम करने वाले श्रमिकों को उनका वेतन भी निर्धारित समय पर बिना किसी कटौती के देना होगा। वहीं शिक्षण संस्थाएं किसी भी अध्ययनरत छात्र-छात्रा पर फीस जमा करने हेतु दबाव नहीं बनाएंगे। और अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- अल्मोड़ा में लॉकडाउन की ढील के दौरान बाजार में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा और पुलिस कर्मी द्वारा बाजार में दोबारा गोले बनवाए गए और जो व्यापारी लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए मिले, उनको थाने में ले जाकर रखा गया। हरिद्वार में प्रशासन लॉकडाउन का पूरी तरह पालन नहीं करा पा रहा है। अभी भी सड़कों पर सैकड़ों आदमी दिखाई दे रहे हैं।

- पिथौरागढ़ में सब्जी और परचून की दुकानें खुली हैं। सोमवार को भी गिने चुने लोग खरीददारी के लिए दुकानों में नजर आ रहे हैं। मोहल्लों की दुकानों में भी इक्का दुक्का ग्राहक आ रहे हैं। पिथौरागढ़ में ट्रांसपोर्ट वाहनों के संचालन के दौरान आ रही दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन ने आज से टायर पंचर वर्कशॉप को खुला रखने का निर्णय लिया है। शहर के अलग अलग रूटों में वर्कशॉप खुले रहेंगे। लोहाघाट बाजार में आम दिनों की अपेक्षा बहुत कम भीड़ है। रामनगर में आवाजाही ना के बराबर है। दुकानदार हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं। यहां दूध की खपत भी कम हुई है। 


- नेपाल सरकार के प्रवक्ता डॉ. युवराज खतीबड़ाले की ओर से रविवार रात्रि को 30 मार्च से अगले 08 दिन का पूरे नेपाल में लॉकडाउन का एलान किया गया। इससे  पूर्व 23 से 29 मार्च तक का लॉकडाउन किया गया था। इस लॉकडाउन में सभी झूला पुल भी बंद रहेंगे। नेपाल में लॉकडाउन से भारत में फंसे नेपाली मजदूरों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पिथौरागढ़ जिले में इस समय लगभग 600 नेपाली मजदूर सीमा पर अंतरराष्ट्रीय झूला पुलों के खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

- कोरोना वायरस से बचाव का सामान न मिलने के चलते देहरादून के सहस्र्रधारा में कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों ने विरोध जताया। उन्होंने अपनी सुरक्षा की मांग की और कहा कि वायरस से बचने के लिए उन्हें जरूरी सामान दिया जाए।
- उत्तरकाशी जिले में विकासखंड डुंडा के अंतर्गत जुगुल्डी गांव निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह, गोविंद पुत्र विजय सिंह, जगदीश पुत्र ईश्वरीय सिंह, अनिल पुत्र धर्म सिंह, बृजमोहन प्रताप पुत्र प्रताप सिंह के द्वारा होम क्वारंटीन का पालन नहीं करने पर प्रशासन ने  इन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में  मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी आकाश जोशी ने बताया कि 24 मार्च को ग्राम जुगुल्डी में बाहर से आए पांचों व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जब उनके स्वास्थ्य परीक्षण हेतु उनके गांव पहुंची तो वे सभी सदस्य घर पर नहीं मिले।

इन व्यक्तियों के द्वारा होम क्वारंटीन का अनुपालन नहीं किया गया तथा दूरभाष से भी अवगत कराया गया कि यह व्यक्ति गांव में इधर-उधर घूम रहे हैं। होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर आईपीसी की सुसंगत धारा के अंतगर्त इनके खिलाफ थाना उत्तरकाशी को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

 

विज्ञापन

 गिने-चुने लोग ही सड़कों पर नजर आए

- देहरादून के जीएमएस रोड, निरंजनपुर, पटेलनगर में दुकानों में सामान्य नजारा है। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में राशन की दुकान में राशन लेने को लंबी लाइन लगी हुई है। राशन लेने के लिए लोग सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रख रहे है। वहीं दुकानदार की ओर से भी लोगों को जागरुक नहीं किया जा रहा।


- सोमवार को भी रोजाना की तरह सुबह सात बजे से दुकानें खुली। लेकिन आज  राज्य में लगभग सभी इलाकों में गिने-चुने लोग ही सड़कों पर नजर आए। हालांकि राशन की दुकानों में लंबी लाइने दिखाई दीं। जहां लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया।

- रुद्रप्रयाग जिले में होम क्वारंटीन का पालन न करने पर 15 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत चालान की कार्रवाई की गई है। जिले में 2000 से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। बावजूद इसके लोग निर्देशों का पालन नहीं कर रहे। इसे देखते हुए प्रशासन अब इन लोगों के घरों पर ड्रौन कैमरे से नजर रख रहा है।

- लॉकडाउन के उल्लंघन करने पर रविवार को प्रदेश में 21 मुकदमे दर्ज किए गए, 155 लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 329 मुकदमे दर्ज कर 1866 को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अभी तक मोटर व्हीकल एक्ट के कुल 6727 वाहनों के चालान, 1795 वाहन सीज और 29,880,70 रुपये संयोजन शुल्क वसूला जा चुका है। देहरादून में नियमों का उल्लंघन करने पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट के अधीन 61 वाहन चालकों के चालान और 45 वाहन सीज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed