फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Lockdown latest update live news: seven positive, two cured

Uttarakhand Lockdown : निजामुद्दीन मरकज से जुड़ी भ्रामक और अपुष्ट पोस्ट करने पर दर्ज होगा मुकदमा

Wed, 01 Apr 2020 09:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 01 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand Lockdown latest update live news: seven positive, two cured
- फोटो : amar ujala

डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने निजामुद्दीन मरकज से जुड़ी अपुष्ट पोस्ट करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जमातों के आवागमन के संबंध में सोशल मीडिया पर कुछ लोग अपुष्ट भ्रामक खबरें पोस्ट कर रहे हैं, जिससे लोगों में अनावश्यक डर का माहौल फैल रहा है।

विज्ञापन


मरकज से आई जमातों के संबंध में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम आवश्यक कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने मीडिया से भी कोई अपुष्ट खबर न चलाने का अनुरोध किया हैं, ताकि समाज में वैमनस्य पैदा न होने पाए।

विज्ञापन

यहां पढ़ें दिनभर का बड़ा अपडेट

-जिला अस्पताल ऊधमसिंह नगर के आइसोलेशन वार्ड में शाम के समय एक और युवक को कोरोना के लक्षण मिलने पर भर्ती किया गया l गदरपुर निवासी 23 वर्षीय युवक रामपुर ,यूपी से लौटा था l


-ऋषिकेश में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के बाद पान का खोखा खोलने पर सीताराम भारद्वाज निवासी पुष्कर मंदिर रोड बालमुकुंद आश्रम, आईडीपीएल में दुकान खोलने पर राकेश गुप्ता और रामाज्ञा साहनी दोनों निवासी सर्वहारा नगर काले की दाल ऋषिकेश, बनखंडी में दुकान खोलने पर संचित अरोड़ा निवासी गली नंबर सात बनखंडी के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

-हिरद्वार में पथरी में पुलिस ने मंगलवार की देर रात बिजनौर जा रहे 44 लोगों को को रोक लिया। इन सभी लोगों को फेरुपुर में इंटर कॉलेज में बनाए गए रिलीफ कैंप भेजा गया। पुलिस का कहना है कि इस रिलीफ कैंप में अभी तक नेपाल, ग्वालियर, पिथौरागढ़, गढ़वाल, कुमाऊं और बिजनौर के करीब सौ से ज्यादा लोगों को रखा गया ।एसडीएम कुसुम चौहान ने रिलीफ कैंप का जायजा लिया। पुलिस की ओर से कैंप में उक्त लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

-हरिद्वार मेला अस्पताल में आईसोलेट करने के लिए लाया जा रहा युवक एम्बुलेंस से उतर कर भाग गया। युवक असम निवासी है, जोकि दिल्ली जमात में शामिल हुआ था। उसे लकसर की टीम ने सुल्तानपुर से पकड़ा था। पुलिस भी साथ में मोजूद थी। क़रीब आधे घंटे के बाद उसे पकड़ा जा सका। इसके बाद उसे मेला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। उसने कई जगह थूका भी था। सभी सम्भावित जगहों पर छिड़काव किया गया।

- जनपद उत्तरकाशी से इस साल कुल नौ लोग बाहरी राज्यों एवं देशों में जमात के लिए गए थे। इनमें से तीन लोग वर्तमान में दिल्ली में क्वारंटीन हैं, जबकि छह लोग ऊना हिमाचल प्रदेश में हैं।

- श्रीनगर में दिल्ली से कोई जमाती नहीं आया। पांच उत्तर प्रदेश से जमात कर लौटे हैं। उनको क्वारंटीन करने के साथ ही केस दर्ज किया गया है। कोटद्वार में मस्जिद से यूपी और दिल्ली के 25 जमाती मिले हैं। 14 दिन के लिए इन लोगों को क्वारंटीन किया गया है। सहसपुर थाना क्षेत्र में नौ लोगों को चिन्हित किया गया है जो हाल में जमात से आए हैं। 14 दिन के लिए इन लोगों को अलग रखा गया है। 

- देहरादून और उत्तरकाशी के नौ मजदूर रेलवे लाइन से होते हुए हरिद्वार और बरेली जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस इन्हें रायवाला थाना ले आई। जहां सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सभी को खाना खिलाया गया।

- राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले से लगे रामपुर बॉर्डर पर तैनात दरोगा को वाहन चेकिंग में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा खुद काल से बॉर्डर पर पहुंचे थे। उक्त दरोगा ने बिना मेडिकल और कागजात चेक किए उनकी कार को जाने दिया था। एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेेकर आज कार्रवाई की।

- रामपुर जमात में गए हल्द्वानी के चार युवक आज जंगल के रास्ते राज्य का बॉर्डर कर रुद्रपुर पहुंचे। जिन्हें पुलिस और सीपीयू ने सिडकुल के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। एहतियातन चारों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। पुलिस इन युवकों से पूछताछ कर रही है। रामपुर से लौट रहे लोगों पुलिस ने रोक लिया। दिल्ली की लौटने की आशंका पर रुद्रपुर पुलिस ने इन लोगों को पतंनगर में क्वारंटीन के लिए भेज दिया है। रुद्रपुर के जिला अस्पताल के रेन बसेरा में कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच चल रही है। यहां अब तक 82 लोगों की जांच हो चुकी है।

- टनकपुर में लॉकडाउन में मिली छूट के दौरान जिलाधिकारी एसएन पांडेय और एसपी लोकेश्वर सिंह ने बाजार की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सब्जी की दुकानों का निरीक्षण कर सब्जी के रेट के बारे में पूछा। डीएम ने दुकानों में रेट लिस्ट नहीं होने पर नाराजगी जताई और ऐसा करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। भीमताल विकास भवन में डीएम सविन बंसल ने कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग, एसडीएम, बीडीओ और सीडीपीओ के साथ बैठक की।

 

देहरादून में सड़कें शांत दिखीं



- देहरादून में सड़कें शांत दिखीं। लेकिन हर चौराहे पर पुलिस मुस्तैद नजर आई। जीएसएस रोड, सहारनपुर चौक, निरंजनपुर चौक, किशन नगर चौक सहित शहर में सभी जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है। दुपहिया वाहनों में दो लोगों को घूमने पर रोका जा रहा है। वहीं अन्य दुकानों को छोड़कर कर राशन की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। सहारनपुर रोड स्थित राशन की दुकान में लोगों की लंबी लाइन लगी रही। यहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखे।

- रानीखेत में सात जमातियों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि सातों फरवरी में जमात में पीलीभीत तक गए थे, लेकिन एक दिन पहले निजामुद्दीन जमात से लौटे चारों लोगों के संपर्क में थे। एहतियात के तौर पर इन्हें क्वारंटीन किया गया है।

- देहरादून और बागेश्वर में सुनसानी है, लोग बाहर कम निकले रहे हैं। रामनगर में अति आवश्यक दुकानें जरूर खुली हैं, लेकिन आमद कम है। पिथौरागढ़ के गांधी चौक में सब्जी की दुकानें खुली, कम ही लोग खरीदारी करते नजर आए। वहीं अब काशीपुर में ड्रोन से लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की निगरानी की जाएगी।

- निजामुद्दीन मरकज में मसूरी के पांच और नैनीताल के आठ लोग शामिल होकर वापस लौटे थे। अब तक निजामुद्दीन मरकज में उत्तराखंड के 26 लोगों के शामिल होने की बात सामने आ चुकी है। खुफिया तंत्र की जांच पड़ताल में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है कि प्रदेश के 280 लोग अभी जमात में बाहर गए हुए हैं। ये लोग देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी के बताए गए हैं।

- जरूरतमंद लोगों की मदद करने वाली संस्थाएं और संगठन अब सीधे खाना नहीं बांट सकेंगी। जिलाधिकारी देहरादून ने मंगलवार को भीड़ होने के कारण इस पर रोक लगा दी है। बुधवार से ये संस्थाएं खाना या राशन आदि के पैकेटों को संबंधित थाने या चौकी में जमा कराएंगे। वहां से प्रशासन व पुलिस की टीम ही जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाएगी। 

- देहरादून जिले में होम क्वारंटीन किए गए लोगों का रेपिट रिस्पांस टीम हर दिन का हाल जानेंगी। जिले में विकासखंडवार और निकायों में टीमें गठित की गई हैं। लोगों का हाल जानने के बाद ये टीमें संबंधित अस्पताल और प्रशासन को इसकी रिपोर्ट प्रेषित करेंगी।

- देहरादून में लॉक डाउन के दौरान लोगों को जिला प्रशासन ने एक और राहत दी है। बाजार में भीड़ कम हो और लोगों को आसपास ही सस्ते में आलू-प्याज उपलब्ध हो, इसके लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर जिलापूर्ति कार्यालय की ओर से 50 दुकानों पर दो किलो आलू और आधा किलो प्याज के पैकेट भिजवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed