फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Lockdown latest news: people spread flower on police and cleanliness worker

Uttarakhand Lockdown: पुलिस और सफाई कर्मियों पर बरसाए फूल, लॉकडाउन का पालन करने की ली शपथ

Thu, 09 Apr 2020 03:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 09 Apr 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand Lockdown latest news: people spread flower on police and cleanliness worker
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

कोरोना वॉरियर्स का विभिन्न जगहों पर स्वागत कर उत्साह बढ़ाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को देहरादून के क्लेमेंटटाउन में सफाई कर्मचरियों पर फूल बरसाए गए। कैंट उपाध्यक्ष सनील कुमार ने सभी को सम्मानित किया।

विज्ञापन


लॉकडाउन के चलते प्रदेश में पुलिस कर्मियों, डॉक्टरों के साथ ही सफाई कर्मचारी भी अपना पूरा योगदान बिना किसी डर के दे रहे हैं। इसके चलते आज देहरादून छावनी परिषद कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष सुनील कुमार ने सभी संविदा कर्मचारियों को पुष्पमाला भेंट कर उनका सम्मान किया। उन्होंने समस्त छावनी परिषद जनता की ओर से सफाई कर्मचारियों का धन्यवाद किया। लोगों ने अपने घरों से सफाई कर्मचारियों पर पुष्पवर्षा की। 
विज्ञापन


उन्हें अनाज और जूस आदि के पैकेट दिए। इस दौरान वाल्मिकी समाज के प्रधान सोमपाल चौधरी, रामप्रसाद, राजपाल सिंह, रवि कुमार, प्रदीप, कुशल, अमन, मुकुल, विशाल और सुनील मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के जवानों का फूल मालाओं के साथ स्वागत

uttarakhand Lockdown latest news: people spread flower on police and cleanliness worker
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

काशीपुर में अपने घर परिवार की चिंता छोड़ दूसरों के लिए दिन रात जान जोख़िम में डाल कर दूसरों की जिंदगी बचाने के लिये ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों का लोगों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

लोगों ने मालाओं के साथ सड़कों पर तैनात पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई की। पुलिस कर्मियों को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

कुछ लोगों ने घरों की छत से फूलों की बारिश कर पुलिस कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। इससे पुलिस कर्मी भाव विभोर हो उठे। मुख्य बाजार सहित कई इलाकों में लोगों ने पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई करते हुए कोरोना फाइटरों को धन्यवाद दिया।

ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को सलाम

रुद्रपुर में गंगापुर रोड में चार कॉलोनियों सुखडेल, विजयलक्ष्मी, सर्वेश्वरी और बाटा के लोगों ने सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर पुलिस कर्मियों पर पुष्प वर्षा की। उन्होंने इस महत्वपूर्ण समय में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को सलाम किया।

इस दौरान पुलिस ज़िंदाबाद के नारे भी लगाए गए। ट्रांजिट कैम्प थाने के एसओ विद्यादत्त जोशी ने सभी लोगों को लॉकडाउन पालन करने और घर पर ही रहने की शपथ दिलाई।

पूर्व सीईओ डॉ. पीएन सिंह ने कहा कि आपदा के समय पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग सहित अनेक विभाग के लोग जान की परवाह किये बगैर दिन रात ड्यूटी कर रहे है। समाज के ऐसे नायकों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed