फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown: bjp will do direst communication with needy people

Uttarakhand Lockdown: जरूरतमंदों से भाजपा करेगी सीधा संवाद, कंट्रोल रूम स्थापित

Fri, 03 Apr 2020 12:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 03 Apr 2020 12:30 PM IST
सार

  • प्रदेश अध्यक्ष ने की कंट्रोल रूम प्रभारियों की घोषणा, संगठन महामंत्री ने दिए दिशा-निर्देश

विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown: bjp will do direst communication with needy people
भाजपा

विस्तार

कोरोना संकट और लॉकडाउन के दौरान भाजपा जरूरतमंदों से सीधा संवाद करेगी। इसके लिए पार्टी ने प्रदेश और सभी जिला मुख्यालयों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बृहस्पतिवार को इन कंट्रोल रूम के प्रभारियों की घोषणा की।

विज्ञापन

 
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम की कमान कार्यालय सचिव कौस्तुभ जोशी को सौंपी है। कंट्रोल रूम की स्थापना के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार और प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने इसका निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने सभी कंट्रोल रूम प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे जरूरतमंदों की समस्याओं को आत्मीयता और धैर्य से सुनें और शासन और प्रशासन की मदद से उन्हें तत्काल सहायता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कंट्रोल रूम और उनके प्रभारी

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम का प्रभारी पार्टी के कार्यालय सचिव कौस्तुभ जोशी को बनाया गया है। प्रदेश मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से (0135- 2669578 व 9410579202) पर संपर्क किया जा सकता है।

इसी प्रकार उत्तरकाशी में पूर्व जिला महामंत्री जयवीर चौहान, चमोली में जिला महामंत्री नवल भट्ट, रुद्रप्रयाग में जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, टिहरी में जिला महामंत्री नलिन भट्ट, देहरादून में जिला महामंत्री अरुण मित्तल, देहरादून महानगर में जिला महामंत्री सत्येंद्र नेगी, हरिद्वार में जिला सह-मीडिया प्रभारी लव शर्मा, पौड़ी में जिला महामंत्री जंग बहादुर सिंह, पिथौरागढ़ में जिला महामंत्री बसंत जोशी, बागेश्वर में जिला उपाध्यक्ष इंद्र सिंह फरस्वाण, अल्मोड़ा में जिला महामंत्री महेश नयाल, चंपावत में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राम दत्त जोशी, नैनीताल में जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी व ऊधम सिंह नगर में रुद्रपुर के मेयर रामपाल को कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

1.67 लाख से अधिक को बांटे मोदी टिफिन और किट

भाजपा ने अब तक कोरोना संकट और लॉक डाउन में जरूरतमंदों तक खाद्यान्न व अन्य सामग्री पहुंचाने के अभियान में मंगलवार तक 167,172 लोगों को मोदी टिफिन और मोदी किट बांटी हैं। पार्टी ने कई जगह पर मोदी किचन भी शुरू की है। 28 मार्च से शुरू किए गए, इस अभियान के दौरान बृहस्पतिवार तक 125,388 भोजन पैकेट, 15029 खाद्यान्न व अन्य सामग्री के पैकेट जरूरतमंदों तक पहुंचाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed