फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand lockdown 4.0: dehradun Four colony out of containment zone Now

Lockdown 4.0: देहरादून में कंटेनमेंट जोन से बाहर हुए चार इलाके, अब कोई पाबंदी नहीं

Thu, 21 May 2020 12:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 May 2020 12:06 AM IST
सार

  • मुख्य चिकित्साधिकारी की रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी ने दिया कंटेनमेंट
    जोन से मुक्त करने का आदेश
  • दून में चमन विहार लेन-11 और ऋषिकेश में 20 बीघा कॉलोनी, शिवा एन्क्लेव व आवास विकास कॉलोनी से हटीं पाबंदियां

विज्ञापन
Uttarakhand lockdown 4.0: dehradun Four colony out of containment zone Now
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले सामने आने के बाद देहरादून में पाबंद की गई चमन विहार लेन-11 और ऋषिकेश की 20 बीघा कॉलोनी, शिवा एन्क्लेव व आवास विकास कॉलोनी को बुधवार को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। अब जिले में कोई भी कंटेनमेंट जोन यानी पाबंद इलाका नहीं है।

विज्ञापन


पिछले महीने चमन विहार लेन-11 और ऋषिकेश में 20 बीघा कॉलोनी की गली नंबर-3, शिवा एन्क्लेव व आवास विकास कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए थे। जिसके बाद इन कॉलोनियों को सील (पाबंद) कर दिया गया था। यहां से किसी
विज्ञापन

के बाहर जाने पर रोक लगा दी गई थी।

इन इलाकों में जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही थी। 28 दिन तक रोजाना यहां के लोगों का सामुदायिक परीक्षण किया गया, लेकिन कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया। अब जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य चिकित्साधिकारी की रिपोर्ट के बाद बुधवार को पाबंदी हटाने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मई के बाद ये इलाके हुए कंटेनमेंट जोन से बाहर
देहरादून - लक्खीबाग की मुस्लिम बस्ती, कारगी ग्रांट की मुस्लिम बस्ती, भगत सिंह कॉलोनी, आजाद कॉलोनी और चमन विहार की लेन-11
ऋषिकेश - 20 बीघा कॉलोनी की गली नंबर-3, शिवा एन्क्लेव, आवास विकास कॉलोनी।
डोईवाला - झबरावाला व केशवपुरी बस्ती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed