फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand leader did not go varanasi

यहां तो भाजपा ने ही नहीं की मोदी की मदद!

Mon, 12 May 2014 08:42 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 May 2014 08:42 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand leader did not go varanasi

उत्तराखंड राज्य से भाजपा और कांग्रेस का कोई बड़ा नेता जमकर चुनाव प्रचार करने के लिए बनारस नहीं गया। हालांकि इसका एक प्रमुख कारण उत्तराखंड में सात मई को मतदान होना माना जा रहा है।

विज्ञापन


इस मामले में भाजपा का कहना है कि किस नेता को कहां प्रचार के लिए जाना है, यह केंद्रीय हाईकमान तय करता है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि उत्तराखंड में भी सात मई को चुनाव था, इसलिए कोई नहीं जा सका।
विज्ञापन


सोमवार को बनारस के मतदाता भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की किस्मत का फैसला करेंगे।

एक दिन के लिए गए महाराज

uttarakhand leader did not go varanasi

मोदी ने उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटों के लिए पांच जनसभाएं की, लेकिन उत्तराखंड भाजपा का कोई बड़ा नेता बनारस मोदी के प्रचार के लिए नहीं गया।

हालांकि एक दिन के लिए सतपाल महाराज मोदी के प्रचार में गए थे। जबकि भाजपा नेता अनिल बलूनी को जब पौड़ी से टिकट नहीं मिला तो वह 24 मार्च से बनारस में कैंप किए हुए हैं।

उन्होंने बताया कि बनारस में बड़ी संख्या में उत्तराखंड के लोग भी रहते हैं। उनके पास जाकर गहनता के साथ संपर्क किया गया।

कांग्रेसी भी नहीं पहुंचे राहुल के लिए

uttarakhand leader did not go varanasi

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय का चुनाव प्रचार करने के लिए उत्तराखंड से न तो मुख्यमंत्री हरीश रावत गए और न ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य ही पहुंच सके।

कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि सात मई के बाद समय कम होने के कारण बड़े नेताओं को बनारस जाने की रणनीति बनाने का समय ही नहीं मिला।

विज्ञापन

क्या कहते हैं प्रभारी

uttarakhand leader did not go varanasi

उत्तराखंड से भी भाजपा नेता जाने को तैयार थे लेकिन पार्टी की प्राथमिकता यह थी कि बनारस में बाहरी नेताओं की भीड़ बढ़ाने के बजाय वहां के कार्यकर्ता को बैक-अप दिया जाए। और वैसे भी उत्तराखंड व बनारस के चुनाव के बीच समय भी बहुत कम था।
-उमेश अग्रवाल, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed