उत्तराखंड: कपाट बंद होने से पहले 15 नवंबर को केदारनाथ पहुंचेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ धाम में करेंगे रात्रि प्रवास
- 16 को कपाट बंद होने के बाद करेंगे बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रविवार 15 नवंबर को केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन करेंगे। दोनों मुख्यमंत्री धाम में ही रात्रि प्रवास करने के बाद 16 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे।
देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि 15 नवंबर को सीएम योगी अपराह्न तीन बजे जौलीग्रांट हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे।
यह भी पढ़ें: Diwali 2020: कपाट बंद होने से पहले 10 कुंतल फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजा केदारनाथ धाम, तस्वीरें...
करीब पौने चार बजे दोनों लोग धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही कार्यदायी संस्थाओं से जानकारी भी प्राप्त करेंगे।
सुबह सात बजे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे
भैयादूज के दिन सुबह साढ़े पांच बजे केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बाद वे सुबह सात बजे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। जहां पर भूमिपूजन कार्यक्रम होना है। इस वर्ष यात्राकाल में यह पहला मौका है जब देश के अन्य राज्य के मुख्यमंत्री बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
कोरोना संक्रमण के कारण इस बार बाहरी राज्यों के अतिथि नहीं पहुंचे। इधर, प्रभारी जिलाधिकारी दीपेंद्र नेगी ने बताया कि केदारनाथ में सीएम योगी व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के रात्रि प्रवास की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं। साथ ही धाम में तैनात संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।